MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • दुखद खबर: MP की पहली विधानसभा के सदस्य लक्ष्मी नारायण गुप्ता नहीं रहे, PM मोदी ने भी जिनसे लिया था आशीर्वाद

दुखद खबर: MP की पहली विधानसभा के सदस्य लक्ष्मी नारायण गुप्ता नहीं रहे, PM मोदी ने भी जिनसे लिया था आशीर्वाद

भोपाल. मध्य प्रदेश की सियासत से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। प्रदेश की  प्रथम विधानसभा के सदस्य रहे 103 साल के लक्ष्मी नारायण गुप्ता नन्ना का लंबी बीमारी बाद आज बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के  झांसी में अपने निज निवास पर अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित प्रदेशभर के तमाम बीजेपी नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि देते हुए शोक जताया है।


 

Asianet News Hindi | Updated : Jan 12 2022, 07:37 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

नन्नाजी  जी के निधन पर एमपी के सीएम शिवराज सिंह ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा लक्ष्मी नारायण गुप्ता मध्यप्रदेश की प्रथम विधानसभा के सदस्य एवं मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री रहे। जनसंघ की स्थापना में आप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। राजस्व मंत्री के रूप में राजस्व प्रशासन में आपने अनेक महत्वपूर्ण बदलाव किए।
 

25
Asianet Image

बता दें कि पिछले साल नवंबर महीने में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की राजधानी में आयोजित जनजातीय सम्मेलन के लिए आए थे, तो उस दौरान उन्होंने नन्नाजी से मुलाकात की थी। साथ ही पीएम ने उनकी सेहत के बारे में पूछा और उनके पैर छू कर उनसे आशीर्वाद लिया था।

35
Asianet Image

बता दें कि लक्ष्मी नारायण जी गुप्ता का जन्म 6 जून 2918 को ईसागढ़ जिला अशोकनगर में हुआ था। युवावस्था में ही सावरकर के राष्ट्रीय एवं हिंदुत्ववादी विचारों से प्रेरणा लेकर हिंदू महासभा की शिवपुरी जिले की कमान अपने हाथों में ली थी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ हिंदू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे थे।

45
Asianet Image

लक्ष्मी नारायण गुप्ता मध्य प्रदेश की पिछोर विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे थे। दो बार कैबिनेट मंत्री रहे और राजस्व मंत्री का पद संभाला था। लक्ष्मी नारायण गुप्ता लोगों के बीच ‘नन्नाजी’ के नाम से मशहूर थे। 

55
Asianet Image

बता दें कि नन्नाजी कई सामाजिक आंदोलनों में जेल जा चुके थे। वह राजनीतिक कैरियर में सबसे पहले जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का चुनाव लड़कर डायरेक्टर बने थे। 1952 में देश में पहली बार विधानसभा के चुनाव में पिछोर दक्षिण विधानसभा से निर्वाचित हुए थे। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories