MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • शादी का लाल जोड़ा पहनकर वीरांगना ने किया जाबांज पति को विदा, 8 महीने पहले ही हुई थी शादी

शादी का लाल जोड़ा पहनकर वीरांगना ने किया जाबांज पति को विदा, 8 महीने पहले ही हुई थी शादी

भोपाल, मध्य प्रदेश. लद्दाख की गालवन घाटी में चीनी सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए रीवा जिले के रहने वाले दीपक का शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान हजारों लोग भारत मात के जयकारे लगाते रहे। 21 साल के दीपक की 8 महीने पहले ही शादी हुई थी। वे होली मनाकर ड्यूटी पर लौटे थे। उनकी पत्नी ने शादी के लाल जोड़े में अपने बहादुर पति को विदा किया। इस मौके पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने शहीद की अर्थी को कंधा दिया। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी थे। होली पर जब वो घर आए थे, तब अपनी दुल्हन से वादा करके गए थे कि जल्द फिर मुलाकात होगी। लेकिन अब तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा। उनका पार्थिव शरीर लेह से रीवा और फिर वहां से उनके मनगवां इलाके के गांव फरेहदा लाया जाएगा। बता दें कि  'हिंदी-चीनी भाई-भाई' की मर्यादा और रिश्तों को भुलाकर चीनी सैनिकों ने लद्दाख बॉर्डर पर जो खूनी खेल रचा..वो बेहद शर्मनाक है। चीनी सैनिकों की कायरतापूर्ण हरकतों का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने अपने 20 जवान खो दिए। इसमें 40 से ज्यादा चीनी सैनिकों की मौत की भी खबर है। जानिए एक बहादुर शहीद की कहानी..

Asianet News Hindi | Published : Jun 19 2020, 06:09 PM
1 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

जब शिवराज सिंह चौहान शहीद के घर पहुंचे, तो वीरांगना का साहस देखकर उनकी आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा कि जब तक देश में ऐसे वीर हैं, दुश्मन सिर उठाकर नहीं देख सकता। प्रदेश सरकार ने शहीद के परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता और उनकी पत्नी को सरकारी सेवा में लेने की घोषणा की। 

25
Asianet Image

 मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि शहीद की स्मृति में गांव में उनकी प्रतिमा लगाई जाएगी। एक सड़क का नाम उन पर किया जाएगा। आगे पढ़िए वीर की कहानी..

35
Asianet Image

दीपक की शादी नवंबर, 2019 में हुई थी। वे अंतिम बार होली पर घर आए थे। उनक शहादत की खबर सुनकर पत्नी के आंसू नहीं रुक रहे।

45
Asianet Image

दीपक के पिता गजराज सिंह ने बताया कि दीपक का बड़ा भाई प्रकाश सिंह भी सेना में है। उसी से प्रेरित होकर दीपक ने आर्मी ज्वाइन की थी। पिता की आंखों में आंसू थे, लेकिन यह भी कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है।

55
Asianet Image

दीपक के शहीद होने की सूचना बिहार रेजीमेंट ने एसपी रीवा को दी। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम के जरिये इसकी खबर दीपक के घरवालों को दी गई। (अपने साथी के साथ दीपक)

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories