MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • हे भगवान...बेटे के अंतिम संस्कार से पहले पिता की भी मौत, पूरे गांव में दहशत..घर से बाहर नहीं निकले लोग

हे भगवान...बेटे के अंतिम संस्कार से पहले पिता की भी मौत, पूरे गांव में दहशत..घर से बाहर नहीं निकले लोग

आलीराजपुर (मध्य प्रदेश). कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया खौफ में जी रही है। लॉकडाउन होने के बाद से देश में रोज दिल को झकझोर देने वाली तस्वीरें और खबरें सामने आ रही हैं। आलम यह है कि ये वायरस ऐसी मौत लेकर आ रहा है कि लोग अपनों को कंधा तक नहीं दे पा रहे। ऐसी ही एक दुखद घटना मध्य प्रदेश से सामने आई है। जहां बेटे का अंतिम संस्कार करने से पहले माता पिता की भी मौत हो गई।
 

Asianet News Hindi | Updated : Apr 05 2020, 03:33 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
दरअसल, यह घटना आलीराजपुर जिले के उदयगढ़ में हुई है। जहां करीब चार से पांच दिन से बीमार एक युवक ने इसाल के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। जहां मृतक का अंतिम संस्कार करने के लिए गांववाले और पिता शव लेकर श्मशानघाट पहुंचे थे। पिता बेटे के दाह संस्कार के लिए लकड़ियां इकट्‌ठी कर रहा था, लेकिन अचानक उसने दम तोड़ दिया, पूरे गांव में हड़कंप मच गया। जैसे ही इस बात की जानकारी कलेक्टर को पता चली तो उन्होंने बाप-बेटे का दाह संस्कार रुकवा दिया। स्वास्थ्य विभाग दोनों के शवों का पहले सैंपल लेगा, इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
25
Asianet Image
शनिवार को छिंदवाड़ा में 33 साल के किशन लाल की कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई। उसका नसीब तो देखो उसके अंतिम संस्कार के लिए चार कंधे तक नसीब नहीं हुए। यहां तक कि उसके अपने घरवाले भी उसको आखिरी बार नहीं देख सके। स्वास्थ्य विभाग के 3 कर्मचारी ने ही उनका अंतिम संस्कार किया।
35
Asianet Image
रायसेन शहर के शिक्षा विभाग में कर्मचारी अशोक शर्मा की कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया। घरवालों के सामने यह समस्या थी कि वह उनका अंतिम संस्कार कैसे करें। क्योंकि शहर में चार लोग एक साथ घर से बाहन नहीं निकल सकते।  घरवाले और कॉलोनी के लोग शवयात्रा निकालना चाहते थे लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी।आखिर में पुलिस ने मृतक परिवार के घर पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाया। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने शव को सैनिटाइज कर पैक किया। फिर शव को श्मशान घाट ले जाया गया। जहां महज परिवार के 4 लोगों की मौजदूगी में अंतिम संस्कार किया गया।
45
Asianet Image
ऐसा मामला 30 मार्च को यूपी के नोएडा में सामने आया था। जहां कोरोना पॉजिटिव बेटा कैंसर पीड़ित पिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार नहीं कर सका। पीड़ित की पत्नी, दो बेटे, बहन और भांजे को पहले ही आइसोलेशन में भेज दिया गया था। ऐसे में प्रशासन ने 4 लोगों ने सेफ्टी किट पहनकर युवक का अंतिम संस्कार किया था।
55
Asianet Image
झारखंड के हेहल के रहने वाले 66 वर्षीय अशोक सिंह की 2 अप्रैल को मौत हो गई थी। जहां दोपहर को ही उनका शव अंतिस संस्कार के लिए एंबुलेंस से हरमू मुक्तिधाम लाया गया। मृतक की शवयात्रा में सिर्फ पांच लोग ही मौजूद थे। जिसमें मृतक के बेटा, दामाद और परिवार के एक सदस्य और था। आसपास के लोग दूर से शव को नमन कर रहे थे।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories