MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • CM शिवराज का संत वाला अवतार: देखिए मुख्यमंत्री की अनदेखी तस्वीरें, कैसे साधु बनकर समझा रहे भारत का सही अर्थ

CM शिवराज का संत वाला अवतार: देखिए मुख्यमंत्री की अनदेखी तस्वीरें, कैसे साधु बनकर समझा रहे भारत का सही अर्थ

भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी स्टाइल की तस्वीरें और वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। अब सीएम का एक संत अवतार सामने आया है। दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ बुधवार को हैदराबाद में रामानुज सहस्त्राब्दी समारोह में शामिल हुए। जहां मुख्यमंत्री ने श्रीरामनगरम, जीवा कैंपस में रामानुजाचार्य की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी के दर्शन किए। साथ ही उन्होंने भारत का मतलब भी समझाया और कहा कि हिंदुत्व ही राष्ट्रीत्व है। देखिए CM शिवराज की अनदेखी तस्वीरें...

Asianet News Hindi | Updated : Feb 10 2022, 10:37 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तेलंगाना के हैदराबाद स्थित जीवा कैंपस में रामानुजाचार्य की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी के दर्शन करने के लिए पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने 216 फीट (66 मीटर) ऊंची इस प्रतिमा के सामने एक संत की तरह भेष-भूषा में साधु-संतों को मध्य प्रदेश में बनने वाली स्टैच्यू ऑफ वन-नेस परियोजना की जानकारी भी दी। 
 

25
Asianet Image

शिवराज सिंह ने इस मौके पर कहा-मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर में 'Statue Of Oneness' की स्थापना के प्रयास जारी हैं। आप सभी साधु-संतों, महात्माओं के आशीर्वाद का आकांक्षी हूं। यह दिव्य प्रतिमा विश्व को संदेश देगी कि हम सभी में एक ही चेतना का वास है। सृष्टि के कण-कण में भगवान हैं। 

35
Asianet Image

शिवराज सिंह ने कहा-सनातन धर्म ने हजारों वर्ष पूर्व ही विश्व को 'अयं निजः परो वेति गणना लघु चेतसाम्' का संदेश दिया। परम श्रद्धेय श्री रामानुजाचार्य जी ने सामाजिक समानता का जो संदेश दिया, वह भावी पीढ़ियों को मार्ग दिखाता रहेगा। रत की संत परंपरा का प्रवाह नित्य, निरंतर प्रवाहमान है और यहां का दृश्य देखकर मेरा मन आनंद, प्रसन्नता एवं भावों से भरा है। 'एकम सत विप्रा बहुधा वदन्ति' की जो हमारे ऋषियों की उद्घोषणा थी, वह चरितार्थ हो रही 

45
Asianet Image

सीएम ने कहा-भारत के नौजवान यहां आएंगे। आधुनिक पीढ़ी भी आएगी। यहां से संदेश लेकर जाएगी तो उनकी दृष्टि बदल जाएगी। राजनीति वाले भी यह बात सीख जाएं तो देश का कल्याण होगा। मैं भी प्रेरणा लेकर जा रहा हूं। मैं भी राजनीतिक कार्यकर्ता हूं। इस विचार को हम कैसे बढ़ाएं। यह भारत का विचार है। सनातन विचार है। इसे सरकार की योजनाओं में जनता का कल्याण और कैसे बेहतर किया जाए। यह बात यहां से सीखकर जाएंगे। भारत को तो बढ़ना ही है।
 

55
Asianet Image

हैदराबाद स्थित जीवा कैंपस में रामानुजाचार्य की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी के दर्शन करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उनकी पत्नी साधना सिहं भी मौजूद थीं। जहां उन्होंने साधु-सतं की तरह पूजा अर्चना की।
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
शिवराज सिंह चौहान
 
Recommended Stories
Top Stories