MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • मध्य प्रदेश के सीहोर में है एशिया का सबसे ब्यूटीफुल चर्च, जिसे बनाने में लगे थे 27 साल, देखिए तस्वीरें

मध्य प्रदेश के सीहोर में है एशिया का सबसे ब्यूटीफुल चर्च, जिसे बनाने में लगे थे 27 साल, देखिए तस्वीरें

सीहोर (मध्य प्रदेश). भारत समेत पूरी  दुनिया 25 दिसंबर को क्रिसमस (Christmas) को धूमधाम से सेलिब्रेट कर रही है। सभी चर्चों में सुबह से ही  भीड़ लगने लगी है। लोग जीजस के सामने कैंडिल जलाकर प्रार्थना कर रहे हैं। इसी मौके पर हम आपको मध्य प्रदेश के सीहोर में बने एक ऐसे चर्च के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे एशिया का सबसे सुंदर चर्च कहा जाता है। इस चर्च को ऑल सेंट्स चर्च (All Saint's Church) 
 से जाना जाता है। 185 साल पुराने गिरजाघर की देखिए शानदार तस्वीरें...

Arvind Raghuwanshi | Published : Dec 25 2022, 04:12 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

दरअसल, सीहोर में बने ऑल सेंट्स चर्च एक बेहद एतिहासिक चर्च है। क्योंकि इसे अग्रेजी हुकूमत के पहले पॉलिटिकल एजेंट जेडब्ल्यू ओसबार्न ने अपने भाई की याद में बनवाया था। बताया जाता है कि इसे बनाने में  27 साल लगे थे।

25
Asianet Image

बता दें कि यह चर्च 185 साल से भी ज्यादा पुराना है। इस चर्च की खास बात यह है कि ये लाल पत्थरों से बना है, जिसकी दीवारें लाल पत्थरों से बनी हैं। इसकी नक्काशी भी उसी तरह की गई जिस तरह की स्कॉटलैंड चर्च में की गई है। सुंदरता के साथ ही इसकी वास्तुशास्त्र का भी ध्यान रखा गया है।

35
Asianet Image

चर्च को देखने के बाद ऐसा लगता है कि इसे अभी कुछ सालों पहले ही बनवाया हो। चर्च के चारों तरफ हरियाली लगी है। इसके आसपास के बांसों के झुरमुट लगाए गए हैं। दिखने में स्वर्ग की तरह लगता है।

45
Asianet Image

बताया जाता है कि इस  चर्च को बनवाने वाले ओसबार्न चाहते थे कि यहां आकर उन्हें स्कॉटलैंड के वातावरण की कमी महसूस न हो। इसी वजह से इसका निर्माण भी उसकी तरह किया गया है। सूरज के उदय होने से लेकर डूबने तक चर्च के कौन सी जगह पर रोशनी आएगी इसका भी ध्यान ओसबार्न ने रखा।

55
Asianet Image

सीहोर के चर्च में आजादी के बाद भी अंग्रेजों की ऐतिहासिक विरासत प्राचीन भवनों में दिखाई देती है। आस्था के प्रतीक चर्च आज भी ब्रिटिश दौर की यादों और शैली को प्रदर्शित करते हैं। 

Arvind Raghuwanshi
About the Author
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी, 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और स्टेट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। उन्हें नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव है। वह दैनिक भास्कर, पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories