- Home
- States
- Madhya Pradesh
- नागिन-सी लहराते हुए जब गांव में निकली लड़की, अपने प्रेमी से शादी करके ही मानी
नागिन-सी लहराते हुए जब गांव में निकली लड़की, अपने प्रेमी से शादी करके ही मानी
छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश. इस लड़की ने दावा किया कि उसे नागपंचमी से सपने में नागदेवता आ रहे हैं। इसके बाद वो नागिन-सी (Serpent girl) लहराते हुए दुल्हन की तरह लाल साड़ी पहनकर और सज-धजकर गांव में निकल पड़ी। उसे देखकर गांववाले भी हैरान में पड़ गए। पहले तो वे डरकर यहां-वहां भागने लगे, फिर लड़की की बातों पर भरोसा करके उसकी और नागदेवता की शादी के इंतजाम में जुट गए। पूरा गांव ऐसे इंतजाम में जुट गया, जैसे सच में कोई शादी हो। आखिरकार गांव के एक मंदिर में स्थापित लोहे के नागदेवता से लड़की की शादी कराई गई। तब कहीं जाकर लड़की ने यह ड्रामा बंद किया। अंधविश्वास (superstition) की यह कहानी छिंदवाड़ा जिले की धमनिया पंचायत के गांव सित्ताढाना की है। यहां रहने वाली 18 साल की गीता ने 8वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। कुछ दिनों से वो यह प्रचारित कर रही थी कि खेत और घर में उसे नागपंचमी से नागदेवता के सपने आ रहे हैं। वो नागदेवता से शादी की जिद पर अड़ गई। बुधवार को पूरा गांव अंधविश्वास के चक्कर में गीता की शादी कराने जुटा। पुलिस को जानकारी मिली, तो वो मौके पर पहुंची और गांववालों को समझाइश दी।
- FB
- TW
- Linkdin
)
गीता नादेवता से शादी न कराने पर गांव में अनहोनी होने की बात कहने लगी थी। इससे लोग डर गए और उसके घर के पास बने मंदिर में स्थापित लोहे के नागदेवता से शादी करा दी।
अपनी बेटी की यह हालत देखकर पिता पहले तो घबराया, लेकिन अंधविश्वास ने उसकी आंखों पर भी पट्टी बांध दी। वो भी बेटी की जिद के आगे झुक गया।
हैरानी की बात यह है कि इस हैरान करने वाली शादी का किसी ने विरोध नहीं किया। बल्कि शादी कराने एकजुट हो गए।
मनोचिकित्सक मानते हैं कि यह एक तरह की बीमारी है। जब किसी का अवचेतन (UnConscious mind) चेतन मन ( Conscious Mind) पर हावी हो जाता है, तब वो इस तरह की हरकत करता है।
इस हैरान करने वाली शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
अपनी इस चौंकाने वाली शादी के दौरान लड़की नागिन बनकर नाचती रही।
इस तरह नागिन बनकर गांव में निकली 18 साल की गीता।