MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • दुल्हन की ऐसी धमाकेदार एंट्री की देखते रह गए लोग, काला चश्मा लगाकर ट्रैक्टर चलाते हुए मंडप में पहुंची

दुल्हन की ऐसी धमाकेदार एंट्री की देखते रह गए लोग, काला चश्मा लगाकर ट्रैक्टर चलाते हुए मंडप में पहुंची

भोपाल (मध्य प्रदेश). शादियों का सीजन चल रहा है, हर कोई अपनी शादी को स्पेशल बनाने के लिए अनोखा तरीका अपना रहा है। लेकिन मध्य प्रदेश के बैतल जिले में एक वेंडिग के दौरान ऐसा गजब नजारा देखा गया, जिसे बाराती से लेकर घराती देखते रह गए। क्योंकी यहां एक दु्ल्हन ना तो घोड़ी पर दिखी और ना ही बग्घी पर। उसने काला चश्मा लगाकर ट्रैक्टर चलाते हुए मंडप में एंट्री ली। तस्वीरों में देखिए दुल्हन का गजब अंदाज...

Asianet News Hindi | Published : May 28 2022, 02:15 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
14
Asianet Image

दरअसल, यह शादी का यह अनोखा अद्द्भुत नजारा बैतूल जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के जावरा गांव से सामने आया है। जहां दुल्हन की ट्रैक्टर से एंट्री इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। दुल्हन का ये शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके अलावा इसे लेकर यूजर तरह-तरह के कमेंट्स भी करने में लगे हैं।

24
Asianet Image

दरअसल, यह शादी का यह अनोखा अद्द्भुत नजारा बैतूल जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के जावरा गांव से सामने आया है। जहां दुल्हन की ट्रैक्टर से एंट्री इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। दुल्हन का ये शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके अलावा इसे लेकर यूजर तरह-तरह के कमेंट्स भी करने में लगे हैं।

34
Asianet Image

वहीं इस पूरे मामले पर दुल्हन भारती ने बताया कि मैं अपनी शादी में कुछ नया करना चाहती थी, क्योंकि शादी एक बार ही होती है कुछ ऐसा किया जाए जिसे लोग याद रखें। भारती ने कहा-कार और डोली से एंट्री लेने का ट्रेंड पुराना हो गया है। फिर मेरे मन में एंट्री का यूनिक आइडिया आया। क्यों ना ट्रैक्टर पर एंट्री ली जाए। जो हर गांव में आसानी से मिल जाता है, बस मैंने सोच लिया कि अब तो ट्रैक्टर से ही एंट्री होगी।
 

44
Asianet Image

दुल्हन के रिश्तेदारों और गांव के लोगों ने दुल्हन की इस तरह हुई एंट्री की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा-आज के समय में जहां लोग हैलिकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां में बैठकर जाते हैं। लेकिन हमारी बेटी ने एक ट्रैक्टर को चुना, जो कि भारत के अन्नदाता यानि किसान की पहचान है। 
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories