- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- 60 की उम्र में भी 30 की नजर आती हैं यहां कि महिलाएं, धूप से जुड़ा है इनकी जवानी का कनेक्शन
60 की उम्र में भी 30 की नजर आती हैं यहां कि महिलाएं, धूप से जुड़ा है इनकी जवानी का कनेक्शन
लाइफस्टाइल डेस्क. अमेरिका और चीन (america and china) ताइवान (Taiwan) को लेकर आमने-सामने हैं। ऐसा माना जा रहा है कि किसी भी वक्त दोनों देशों के बीच युद्ध का बिगुल बज सकता है। लेकिन हम बात यहां युद्ध की नहीं बल्कि ताइवान की खूबसूरती की करने जा रहे हैं। पूर्वी एशिया में बसा एक ऐसा देश जहां कि महिलाएं बेहद ही हसीन होती है। बिना मेकअप भी उनका चेहरा हमेसा चमकते रहता है। उनपर उम्र का असर भी नहीं दिखता है। अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के पीछे यहां की महिलाओं की अपनी कुछ लॉजिक है जिसे वो फॉलो करती हैं। आइए बताते हैं ताइवान की महिलाओं की खूबसूरती का राज और यहां की लाइफस्टाइल....
- FB
- TW
- Linkdin
)
ताइवान चीनी गणराज्य का हिस्सा है। जिसे वो मानने से इंकार करता है। ताइवान की अपनी राजधानी Taipei है और एक अलग देश की तरह अपनी सरकार चलाता है। जो बात चीन को नागवार गुजरती है। ताइवान के लोग इतने मेहनती और देशप्रेमी है कि वो चीन से डरते नहीं हैं। फोटो क्रेडिट: exploretaiwan/Instagram )
यहां की महिलाएं लंबे वक्त तक जवां दिखती हैं। वो अपने रंग-रूप को लेकर काफी ज्यादा सजग रहती हैं। इसलिए वो ज्यादा धूप में नहीं निकलती हैं। जी हां, गोरा रंग कहीं काला ना पड़ जाए इसके लिए यहां की महिलाएं जितना हो सके धूप से बचती हैं।
इतना ही नहीं यहां के लोगों का मानना है कि धूप में निकलने से उम्र कम हो जाती है। खूबसूरती पर भी बुरा असर पड़ता है। इसलिए ये धूप में नहीं बैठते हैं। चाहे कितना भी जरूरी काम क्यों ना हो धूप में नहीं निकलते हैं। अगर निकलना पड़े तो छाता लेकर चलते हैं।
बारिश होते ही जहां लोगों का मन झूमने लगता है। वहीं, ताइवान के लोगों को बारिश बिल्कुल पसंद नहीं हैं। महिलाओं को तो बारिश से एलर्जी होती है। वो बारिश में बिल्कुल नहीं भींगती हैं।
यहां के लोगों काफी फिट होते हैं। वो खेलों में काफी दिलचस्पी लेते हैं। जिसकी वजह से वो शारीरिक रूप से काफी मजबूत होते हैं।
यहां के लोगों का खान-पान भी दुनिया के कई मुल्कों से अलग है। यहां के लोग उबली हुई चीजें खाना पसंद करते हैं। तेल मसाला से पूरी तरह दूर रहते हैं। जिसकी वजह से इन्हें बीमारी भी कम होती है और चेहरे पर चमक बरकरार रहती हैं।
ताइवान के लोग अतिथि को भगवान की तरह मानते हैं। यहां मेहमान की खूब आवभगत की जाती है। यहां बड़ों से लोग तेज आवाज में बात नहीं करते हैं। विनम्रता, आदर और सम्मान का भाव इस देश की संस्कृति का मुख्य हिस्सा है।
यहां के लोग कम उम्र में धनी भी बन जाते हैं। इसके पीछे इनकी मेहनत होती है। एक अध्ययन में पाया गया है कि ताइवान के लोग काफी मेहनकश होते हैं वो हर दिन 10 घंटे काम करते हैं।
ताइवान की आबादी करीब 2.36 करोड़ है। यहां के 70 प्रतिशत लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं। यहां कई सारे बौद्ध की खूबसूरत टेंपल है। यह देश इतना छोटा है कि 8 घंटे में गाड़ी से पूरे देश को नाम सकते हैं।
ताइवान के लोग सफाई प्रेमी होते हैं। वो सड़कों पर कचरा नहीं फेंकते हैं। यहां तक की वो घरों में तब तक कचरा रखते हैं जबतक कि कचरा गाड़ी आकर उसे लेकर नहीं जाता है। कचरे का डिब्बा सड़क पर नहीं रखा जाता है। बल्कि घर और दुकान में रखे होते हैं।
और पढ़ें:
पाकिस्तान की सड़कों पर गाने वाली दो बहनें, आज मिलकर पूरी दुनिया में मचा रही हैं धूम
7 शादीशुदा महिलाएं हर रोज बनती थी किसी और की 'दुल्हन',चंद रुपए की खातिर करती थी तन का सौदा