Wed, 09 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • क्वीन एलिजाबेथ के फैशन में झलकती थी गरिमा, देखें उनके शासनकाल की 10 खूबसूरत तस्वीरें

क्वीन एलिजाबेथ के फैशन में झलकती थी गरिमा, देखें उनके शासनकाल की 10 खूबसूरत तस्वीरें

लाइफस्टाइल डेस्क. ब्रिटेन की महारीन क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय 96 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गई। 8 सितंबर को उन्होंने आखिरी सांस लिया। क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय को उनके शासन के साथ-साथ उनके स्टाइल को लेकर भी याद किया जाएगा। वो अपने शानदार ड्रेसिंग स्टाइल (Queen Elizabeth Fashion Style) के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती थी। ब्राइट कलर्स की ड्रेस, हेट, ग्लव्स, ब्लॉक हील्स और हैंड बैंग्स उनकी पहचान थी। उनकी ड्रेस से ब्रिटेन की गरिमा झलकती थी। आइए क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के 10 खूबसूरत तस्वीरें दिखाते हैं...

2 Min read
Nitu Kumari
Published : Sep 09 2022, 02:40 PM IST | Updated : Sep 09 2022, 02:59 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110

क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय वैसे तो निजी तौर पर ट्राउजर पहनना पसंद करती थी। लेकिन सार्वजनिक रूप से वो रानी की गरिमा, शैली को उपर रखती थी। उनकी ड्रेस उनके जॉब का हिस्सा होता था। इसलिए वो कभी भी इससे समझौता नहीं करती थी।

210

हर दशक में उनका स्टाइल बदला। पहले स्कॉर्फ से सिर को ढकती थी। 60 के दशक में वो छोटी टोपियों के साथ मैचिंग कोट और ड्रेस पहनती थी।

310

लेकिन वर्तमान में वो बड़ी टोपी, बोल्ड कलर पहनने लगी थी। भीड़ में वो सबसे अलग दिखती थी। हर कोई उनके स्टाइल को पसंद करता था।

410

क्वीन एलिजाबेथ भले ही चटक रंग की ड्रेस पहनती थी। लेकिन बात जब होठों को सजाने की आती थी तब वो लाइट लिपस्टिक पसंद करती थी। उन्हें ज्यादातर गुलाबी रंग की लिपस्टिक लगाते देखा गया।
 

510

क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने कभी अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट नहीं किया। वो हमेशा एक जैसा हेयरस्टाइल रखीं।कर्ली टेक्सचर वाले बालों को उन्होंने हमेशा गर्दन तक ही रखा।

610

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय जहां जाती थी उनके कपड़ों का कलर वहां के कल्चर से मिलता जुलता रहता था।साल 2010 में वो अबू धाबी गई तो उन्होंने अरब प्रेरित आउटफिट को कैरी किया था।

710

क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय तीन बार भारत आ चुकी हैं। हर बार उनके परिधान की खूबसूरती बढ़ती गई थीं। वो यहां के कई मशहूर जगहों पर घूमने भी गई। जैसे वाराणसी, आगरा, लखनऊ भी घूमी थीं।

810

क्वीन एलिजाबेथ को स्कर्ट पहनना बहुत पसंद था। ये तस्वीर 1983 की है जब वो कैलिफोर्निया के दौरे पर गई थीं।

910

2012 में स्टीवनेज, हर्ट्स में पहनी गई यह फूलदार टोपी उसके सुनहरे अंतिम वर्षों से एक क्लासिक लुक थी। वो एक मैटिनिटी हॉस्पिटल के उद्घाटन करने गई थी।

1010

यह लुक साल 2019 की है। वो लंदन के साइंस म्यूजियम में ऑरेंज ड्रेस पहनकर पहुंची थी। इस लुक में वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।

और पढ़ें:

अनोखी प्रेम कहानी: MBBS डॉक्टर ने चाय वाले से की शादी, देखें Video

Weight loss: 10 महीने 25 kg वजन किया कम, बैंक मैनेजर ने गोलगप्पे खाकर किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन

Nitu Kumari
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved