Fri, 11 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • प्रियंका चोपड़ा इन 9 चीजों के बैगर हैं अधूरी!स्किन केयर से लेकर बैग तक का किया खुलासा

प्रियंका चोपड़ा इन 9 चीजों के बैगर हैं अधूरी!स्किन केयर से लेकर बैग तक का किया खुलासा

लाइफस्टाइल डेस्क. प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। वो एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर, सिंगर और इंटरप्रेन्योर हैं। वो हमेशा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति कमाना चाहती थी और वो चाहत पूरी हो गई। वो विदेशी बहू भी हैं। 'क्वांटिको' फेम ने हाल ही में 'सिटाडेल (Citadel) वेब सीरीज में एक्शन करती नजर आई थीं। अमेजॉन पर प्रसारित यह सीरीज अब तक की सबसे महंगे शो में से एक कहा जा रहा है। पिछले साल वो द मैट्रिक्स रिसरेक्शन में दिखाई दी थीं। इसके अलावा उनके पास कई और प्रोजेक्ट हैं जिसमें वो आने वाले वक्त में दिखाई देंगी। कामयाबी की बुलंदी छूने वाली पीसी लॉस एंजिल्स में पति निक जोनास और उनकी  बेटी मालती के साथ परिवार के समय गुजराने से ज्यादा कुछ पसंद नहीं करती हैं। हाल ही में वो एक इंटरव्यू में अपने स्किन केयर से लेकर लाइफस्टाइल में शामिल कुछ चीजों का खुलासा किया है। नीचे देखते हैं उनके स्किन केयर से लेकर ज्वेलरी तक जिसे वो हमेशा अपने साथ रखती हैं...

2 Min read
Nitu Kumari
Published : Oct 18 2022, 05:26 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19

प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि वो सालों से हेयर मास्क के लिए महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रही थी। लेकिन Anomaly Bonding Treatment Mask बहुत अच्छा है। यह मेरे बालों की देखभाल का अहम हिस्सा है। इसकी कीमत 8 डॉलर है।

29

मेकअप को हटाने के लिए प्रियंका चोपड़ा Shiseido का इस्तेमाल करती हैं। इसकी कीमत 30 डॉलर है। वो बताती हैं रात में सोने के वक्त मेरे चेहरे पर मेकअप का एक अंश भी नहीं होता है।

39

प्रियंका चोपड़ा Valentino का परफ्यूम लगाती हैं। वो कहती हैं कि मैंने इसे ड्यूटी फ्री में खरीदा है और यह वास्तव में अच्छा है। इसकी कीमत $135 यानी 12 हजार रुपए से ज्यादा है।

49

'देसी गर्ल' के पास chic bag का कलेक्शन हैं। वो बताती हैं कि अलग-अलग कलर में इस तरह के बैग उनके पास बहुत सारे हैं। यह किसी भी दिन के लिए परफेक्ट होता है और रात में वास्तव में चमकती है। इस बैग की कीमत 3,750 डॉलर यानी तीन लाख रुपए से भी ज्यादा है।

59

प्रियंका चोपड़ा को व्हाइट गोल्ड और डायमंड का ब्रेस्लेट पसंद है। वो हमेशा इसे अपने साथ रखती हैं। इस ब्रेस्लेट की कीमत $33,300 ( 27 लाख से ज्यादा) है।

69

प्रियंका चोपड़ा स्किन के लिए  111Skin का इस्तेमाल करती हैं। इसकी कीमत $270 है। वो कहती हैं कि मैं इस ब्रांड का सालों से इस्तेमाल कर रही हूं। मास्क से लेकर मॉइस्चराइज़र और सीरम तक की मैं सबसे बड़ी प्रशंसक हूं।

79

प्रियंका चोपड़ा फेस वॉस के रूप में  Augustinus Bader का इस्तेमाल करती हैं।इसकी कीमत 69 डॉलर है। वो कहती हैं कि मैं अपने उत्पादों को मिलाने की कोशिश करता हूं, लेकिन फिलहाल, मुझे यह फेस वाश बहुत पसंद है। यह सुपर सॉफ्ट है।

89

प्रियंका चोपड़ा को एक घड़ी काफी पसंद है। वो इसे हमेशा कैरी करती हैं। Bulgari Serpenti Tubogas watch जो सोने से बना है इसकी कीमत 45,500 डॉलर यानी 37 लाख से भी ज्यादा है। 

99

प्रियंका चोपड़ा Bottega Veneta का स्लीपर पहनती हैं। वो कहती हैं कि अब तक के सबसे कम्फर्टेबल चप्पल है। मैं इन्हें घर के आसपास पहनता हूं। सेट और ब्रंच पर इसे ही पहनकर जाती हूं। 

Nitu Kumari
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved