Thu, 10 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • PM Modi Birthday:पीएम मोदी के हेल्दी लाइफ के हैं ये 5 मंत्र, 72 की उम्र में भी चेहरे पर है नूर

PM Modi Birthday:पीएम मोदी के हेल्दी लाइफ के हैं ये 5 मंत्र, 72 की उम्र में भी चेहरे पर है नूर

लाइफस्टाइल डेस्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र  ( PM Narendra Modi) 72 साल के होने वाले हैं।17 सितंबर, 1950 को गुजरात के महेसाणा जिले में स्थित वडनगर पैदा हुए पीएम मोदी का अलग अंदाज है। वो आज के दौर में दुनिया के सबसे पॉपुलर लीडर हैं। 72 साल की उम्र में भी उनके फिटनेस का कोई जवाब नहीं। उनके चेहरे की चमक से उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। ऊर्जा से भरपूर पीएम मोदी युवा से ज्यादा कार्य करने की क्षमता रखते हैं। 18 घंटे काम करने वाले पीएम मोदी इतनी एनर्जी कहां से लाते हैं, आइए नीचे बताते हैं...  

3 Min read
Nitu Kumari
Published : Sep 16 2022, 02:42 PM IST | Updated : Sep 16 2022, 05:13 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना छुट्टी के 18-18 घंटे काम करते हैं। वो महज 3 से 4 घंटे ही सोते हैं। बावजूद इसके वो काफी फिट हैं। 72 की उम्र में भी वो इतने एनर्जेटिक हैं इसके पीछे वजह उनकी लाइफस्टाइल है। 

27

1. एक्सरसाइज -योगा
बचपन से ही पीएम मोदी फिटनेस फ्रिक थे। वो घंटों तालाब में तैरते थे।तैराकी शरीर को सेहतमंद रखने का सबसे अच्छा एक्सरसाइज माना जाता है। किशोरावस्था में वो आरएसएस से जुड़ गए थे। वहां हर दिन वो सूर्य नमस्कार करते थे। फिर वो हिमालय की तराई में काफी घूमे और साधु-संन्यासी के संपर्क में आए। वहां वो उनसे योग और साधना के गुण सीखें। बचपन की आदत उनमें अभी तक बरकरार है। वो आज भी सुबह उठकर एक्सरसाइज और योग करते हैं।

37

2. डाइट 
पीएम मोदी शुद्ध शाकाहारी है। वो पोषण से भरपूर डाइट लेते हैं। सुबह 5.30 बजे उठने के बाद पीएम मोदी सबसे पहले फिजिकल एक्टिविटी करते हैं। इसके बाद नाश्ते में गुजराती खाना लेते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो नाश्ते में उन्हें पोहा खाना पसंद है। इसके अलावा वो उपमा, खाकरा, खिचड़ी और कढ़ी कभी-कभी लेते हैं। इसके बाद वो अदरक वाली चाय पीते हैं।
 

47

3.लंच में लेते हैं संतुलित भोजन

पीएम मोदी का लंच बेहद ही संतुलित होता है। वो दोपहर में चावल, दाल, सब्जी के साथ दही लेते हैं। गेहूं के रोटी की बजाय वो गुजराती भाकरी इसके साथ लेते हैं। जब संसद की कार्यवाही चलती है तो वो कैंटीन में चावल दाल की बजाय सिर्फ फ्रूट सलाद खाते हैं। ताकि वो कार्यवाही के दौरान एक्टिव रहें।
 

57

4. रात में हल्का खाना खाते हैं

पीएम मोदी देर रात काम करते हैं। इसलिए वो डिनर में हल्का खाना लेते हैं। वो गुजराती खिचड़ी, भाकरी के अलावा दाल और उबली हुई सब्जी लेते हैं। 
 

67

5. उपवास को देते हैं महत्व
पीएम मोदी का मानना है कि व्रत करने से शरीर स्वस्थ्य रहता है। शरीर को भी आराम की जरूरत होती है। ऐसे में वो नवरात्रा में पूरे 9 दिन व्रत करते हैं। वो सिर्फ नींबू पानी लेते हैं। 

77

पीएम मोदी को घड़ी, चश्मे और कपड़ों का शौक है
पीएम मोदी को पेन, घड़ी और चश्मे का बहुत शौक है। इसके अलावा वो कपड़ों के भी शौकीन हैं। उनकी जैकेट और कुर्ते के बारे में तो काफी चर्चा होती है। उनकी अलग-अलग स्टाइल की कोटी को लोग काफी पसंद करते हैं और कॉपी भी करते हैं। वो राजनीति की दुनिया में फैशन आयकॉन हैं।

और पढ़ें:

क्लासमेट बुलाते थे दरियाई घोड़ा, लड़की ने 40 KG वेट लॉस करके किया शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन

पहले दोस्ती... फिर SEX, नाबालिग बेटी के बिस्तर पर टेबलेट देख मां रह गई दंग

Nitu Kumari
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved