Fri, 11 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Narak Chaturdashi 2022: साड़ी छोड़ इस बार पहने ट्रेंडी सूट, लोगों की नहीं हटेगी निगाहें

Narak Chaturdashi 2022: साड़ी छोड़ इस बार पहने ट्रेंडी सूट, लोगों की नहीं हटेगी निगाहें

लाइफस्टाइल डेस्क. इस बार अक्टूबर का महीना त्यौहारों से भरा हुआ है। दुर्गा पूजा, करवा चौथ (Karwa Chauth ) इसके बाद पांच दिवसीय दिवाली का त्योहार शुरू हो जाएगा। इसी में एक दिन नरक चतुर्दशी (Narak Chaturdashi 2022) का भी होगा। यह दिवाली से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस बार यह 23 अक्टूबर को मनाया जाने वाला है। इसे छोटी दिवाली भी कहा जाता है। त्योहारों का मौसम हो और महिलाएं न सजे ऐसा हो ही नहीं सकता है। नरक चतुर्दशी के दिन आप खुद को साड़ी की जगह सूट से सजा सकती हैं। आजकल नए डिजाइन के सूट मार्केट में आए हैं जिसे आप त्योहारों में पहन सकती हैं। आइए नीचे दिखाते हैं कुछ ट्रेंडी डिजाइन जिसे पहनकर दीवा लोगों का मन मोह लेती हैं...

2 Min read
Nitu Kumari
Published : Oct 13 2022, 01:10 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17

शार्ट कुर्ती वाला शरारा इन दिनों ट्रेंड में हैं। शमिता शेट्टी की शरार ड्रेस की तरह इस बार आप भी कुछ त्योहार में पहन सकती हैं। यह लुक अच्छा देता है। यह ऑनलाइन या फिर आसपास के मार्केट में आसानी से मिल जाएगा। शरारा ड्रेस के साथ आप अपने बालों को खुला रखें और कानों में बड़ी सी इयरिंग डाल कर और भी खूबसूरत लग सकती हैं।

27

अनारकली सूट का फैशन कभी जाता नहीं है। माधुरी दीक्षित को ज्यादातर अनारकली सूट में देख सकते हैं। ग्रे कलर से लेकर ऑरेंज कलर की अनारकली सूट को इस बार आप ट्राई कर सकती हैं। 

37

हिना खान की खूबसूरती में उनका यह ड्रेस और चार-चांद लगा रहा है। स्कर्ट और क्रॉप टॉप के साथ जैकेट पहनकर इस नरक चतुर्दशी को आप सबसे अलग लग सकती हैं। गले में चोकर के साथ इसे स्टाइल कर सकती हैं।ऑनलाइन इस तरह का आउटफिट आपको आसानी से मिल जाएगा।

47

पलक तिवारी के इस सूट के बारे में आपका क्या ख्याल है। चिकन कढ़ाई वाली स्ट्रेट सूट और प्लाजो पैंट इन दिनों ट्रेंड में हैं। नरक चतुदर्शी को आप इस तरह का कुछ पहनकर सबसे अलग लग सकती हैं। 

57

अगर आप जड़ी वाले सूट की दीवानी हैं तो श्वेता तिवारी को कॉपी कर सकती हैं। लाइट ग्रीन के साथ जड़ी वर्क इसे काफी खूबसूरत बना रहा है। इसके साथ आप पिंक दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।

67

जैसा सूट अंकिता लोखंडे ने पहना है वैसा ही सूट नरक चतुर्दशी के दिन पहन सकती हैं। ग्रे के फ्लोरल डिजाइन सूट पर सुंदर सी फूल का डिजाइन इसे और खूबसूरत बना रहा है। दूसरी तस्वीर में वो येलो प्लेन अनारकली सूट पहनी हैं। इस तरह का भी कुछ इस बार आप ट्राई कर सकती हैं। वैसे तो आपके वार्डरोब में बहुत सारे कलेक्शन होंगे उसे भी अलग ज्वेलरी और मेकअप के जरिए अलग टच देकर पहन सकती हैं।

77

काफ्तान कुर्ती भी इन दिनों ट्रेंड में हैं। इन दिनों बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस को काफ्तान कुर्ती में देखा जा सकता है। अगर आप ओवर वेट हैं तो उसे छिपाने में यह मदद करती है। साथ ही एक अलग लुक भी देता है। काफ्तान कुर्ती की कई वेराइटी आपको ऑनलाइन या आसपास के मार्केट में मिल जाएगा।

Nitu Kumari
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved