MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Holika Dahan 2022: बुरी नजर से लेकर बीमरी को दूर करने में काम आती है होलिका दहन की राख , ऐसे करें इस्तेमाल

Holika Dahan 2022: बुरी नजर से लेकर बीमरी को दूर करने में काम आती है होलिका दहन की राख , ऐसे करें इस्तेमाल

लाइफस्टाइल डेस्क : पूरे देश में होली (Holi 2022) की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर होलिका दहन (Holika Dahan 2022) किया जाता है और इसके अगले दिन रंगों से होली खेली जाती है। इस बार 17 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 18 मार्च को होली खेली जाएगी। होली की रात को सिद्धि रात्रि भी कहा जाता है यानी इस रात को किए गए तंत्र उपाय (Holi Ke Upay) जल्दी ही सिद्ध हो जाते हैं। कहा जाता है कि होलिका दहन की राख से कई सारे कष्टों से मुक्ति मिलती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं होलिका दहन की राख का उपयोग किन-किन चीजों के लिए किया जाता है...  

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 15 2022, 03:25 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

होली की राख बहुत पवित्र मानी जाती है। इसे घर में रखने से राहु, केतु की बुरी दृष्टि दूर रहती है। साथ ही घर में बीमारियों का वास भी नहीं होता है।

28
Asianet Image

होलिका दहन के दूसरे दिन सुबह जाकर होली की राख घर पर ले आए। इसमें नमक और राई मिलाकर रखें। इससे बुरी नजर और सायें को दूर रखा जा सकता है। यह नजर दोष में भी बहुत कारगर होती है।
 

38
Asianet Image

यदि आपके घर में कोई हमेशा बीमार रहता है तो उस बीमार व्यक्ति के शरीर पर होलिका दहन की राख छिड़कने से और उसके बिस्तर और उसके इस्तेमाल की चीजों पर इस राख को लगाने से आराम मिलता है।

48
Asianet Image

अगर आपके घर में कुछ समय से बुरा वक्त चल रहा है। जैसे- लड़ाई, झगड़े, क्लेश या फिर पैसों की तंगी और आप इससे छुटकारा चाहते हैं, तो होली की राख को घर में लेकर आए और इससे एक साफ पोटली में बांधकर किसी साफ और स्वच्छ जगह पर रख दें। इससे नेगेटिविटी दूर होती है और घर में सकारात्मकता आती है।

58
Asianet Image

अगर आपकी कुंडली में किसी प्रकार का दोष है और कोई काम बनते-बनते हमेशा रह जाता है, तो होलिका दहन की राख को ठंडा होने के बाद घर लाए और इसे पानी में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और आपको मनचाहा फल देते हैं।

68
Asianet Image

होलिका दहन की राख की 7 चुटकियों को घर में लेकर आए। अब इस राख को तांबे के सात छेद वाले सिक्कों के साथ एक लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से घर में पैसों की तंगी दूर होती है।

Holashtak 2022: 17 मार्च को होलिका दहन के साथ खत्म हो जाएगा फाल्गुन मास, इसके पहले 8 दिन रहेगा होलाष्क

Holi 2022: रंगों के त्योहार पर दिखना है सबसे खास, तो ट्राई करें ये 5 डिफरेंट लुक, देखने वाला हो जाएगा कायल

78
Asianet Image

अगर आप किसी से अपनी दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो होलिका दहन के दिन उसी स्थान पर रात 12:00 बजे जाए और अनार की लकड़ी से उसका नाम लिख दें फिर उसे बाए हाथ से मिटा दें। उस स्थान की थोड़ी सी राख लेकर आए और अगले दिन उस व्यक्ति के सिर पर डाल दें। ऐसा करने से आप दोनों के बीच लड़ाई झगड़े खत्म हो जाते हैं।

88
Asianet Image

अगर आपकी कुंडली में किसी प्रकार का कोई दोष है, तो आप होलिका दहन के समय देसी घी में 2 लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता इन सभी चीजों को होली की आग में डाल दें। अगले दिन उसको लाकर शुद्ध जल में प्रवाहित करें। ऐसा करने से कुंडली के दोष खत्म हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें- Holi 2022: होलिका दहन के समय को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद, जानिए क्या है उचित समय और पूजा विधि? 

Holi 2022: बिना घिसे या रगड़े निकल जाएगा होली का एक-एक रंग, बस आजमाएं ये 7 नुस्खे

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved