- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- इस बार हिंदी दिवस पर अपने करीबियों प्रियजनों को भेजें यह बधाई और शुभकामना संदेश और उन्हें करें विश
इस बार हिंदी दिवस पर अपने करीबियों प्रियजनों को भेजें यह बधाई और शुभकामना संदेश और उन्हें करें विश
लाइफस्टाइल डेस्क : "हिंदी है हम वतन है हिंदुस्तान हमारा" हिंदी हमारी मातृभाषा है और दुनियाभर में इसकी महत्ता और जरूरत बताने के लिए 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस (hindi divas 2022) मनाया जाता है। भारत की स्वतंत्रता के 2 साल बाद 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में एकमत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था। इसके बाद 1953 से पूरे भारत में हर साल 14 दिवस को हिंदी दिवस मनाया जाने लगा। ऐसे में हिंदी दिवस हर भारतीय के लिए बहुत गर्व का दिन है। इस साल ये दिन बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत आप अपने करीबियों रिश्तेदारों और दोस्तों को शुभकामनाएं और बधाई संदेश देकर कर सकते हैं। इसके लिए आप ये मैसेज, कोट्स और फोटोज (hindi diwas quotes, wishes and images) का यूज कर सकते हैं...
- FB
- TW
- Linkdin
)
हिंदी में समाया है पूरा संसार, हिंदी देती है सब भाषाओं को प्यार, राजभाषा है ये हमारी, हमको है ये सबसे प्यारी,
आप सभी को हिंदी दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।
हिंदी दिवस का अवसर हम सभी को याद दिलाता है कि हिंदी की भाषा कितनी सुंदर है और हमें इसका हमेशा सम्मान करना चाहिए।
हैप्पी हिंदी दिवस 2022
अगर हिंदी भाषा का करना है उत्थान, तो हिन्दी को अपनाना होगा, अंग्रेजी को 'विषय-मात्र', और हिंदी को 'अनिवार्य' बनाना होगा।
हिंदी दिवस की बधाई।
हिन्दुस्तान की है शान हिंदी, हर हिन्दुस्तानी की है पहचान हिंदी, एकता की अनुपम परम्परा है हिंदी, हर दिल का अरमान है हिंदी।
हिंदी दिवस की बधाई।
सारे देश की आशा है, हिंदी अपनी भाषा है, जात-पात के बंधन को तोड़ें, आओ हिन्दी सारे देश को जोड़े।
हैप्पी हिंदी दिवस 2022
हिंदी और हिन्दुस्तान हमारा हैं और हम इसकी शान हैं, दिल हमारा एक हैं और एक हमारे जान हैं।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं....
हिंदी भाषा भारत का वो गहना है जो सदा भारत को सजता रहेगा और सदा ही हमारी शान बनकर चमका रहेगा।
हिंदी दिवस की बधाई।
हिंदी भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति है, यह मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति हैं।
सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए हम हमेशा हिंदी बोलने में गर्व महसूस करें क्योंकि यह हमारी मातृभाषा है।
सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
हिंदी दिवस के अवसर पर, आइए हम सभी को अपने जीवन में हिंदी के महत्व से अवगत कराते हैं। हैप्पी हिंदी दिवस।