- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Hartalika Teej 2022: व्रत में पहनें कैसे साड़ी? टीवी सेलेब्स लें टिप्स
Hartalika Teej 2022: व्रत में पहनें कैसे साड़ी? टीवी सेलेब्स लें टिप्स
लाइफस्टाइल डेस्क. पति की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए महिलाएं हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2022) करती हैं। इस बार यह पर्व 30 अगस्त को है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं। वो 16 श्रृंगार के साथ सज-धजकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। अगर आपने अभी तक व्रत के लिए अपनी साड़ी डिसाइज नहीं की है तो टीवी एक्ट्रेसेस से इसके लिए कुछ टिप्स ले सकती हैं। आइए नीचे आपको टीवी एक्ट्रेसेस के साड़ी लुक्स जिससे आप कुछ आइडिया ले सकती हैं...
- FB
- TW
- Linkdin
)
'ये है मोहब्बते' फेम दिव्यांका त्रिपाठी के इस साड़ी लुक के बारे में क्या कहेंगे। तस्वीर पर ठहर गई ना निगाहें। रेड प्रिटेंड साड़ी और रेड ब्लाउज में वो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। ट्रेडिशनल ज्वेलरी और ओपन हेयर उनके लुक को कंप्लीट कर रही है। आप भी तीज व्रत पर कुछ इस तरह खुद को संवार सकती हैं।
'ये रिश्ता क्या कहलता' से बुलंदी पर पहुंची हिना खान (Hina khan)के इस साड़ी लुक्स को भी ट्राई कर सकती हैं। पिंक ट्रांसपेरेंट साड़ी और बालों को स्टाइल करके अपने लुक्स को सबसे अलग बना सकती हैं।
अगर आप ट्रेडिशनल साड़ी से हटकर डिजाइनर साड़ी पहनना चाहती हैं तो श्वेता तिवारी के स्टाइल को कॉपी कर सकती हैं। डीप ने ब्लाउज के साथ जब इस तरह की साड़ी पहनेंगी तो पिया की नजर आप से हट नहीं पाएगी।
यदि आपको हल्के रंग की साड़ी पहनना अच्छा लगता है तो सरगुन मेहता की एम्बोडरी साड़ी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसके साथ आप कुछ एलिगेंट ज्वेलरी को पेयर कर सकती हैं।
गोल्डन और रेड कॉम्बिनेश महिलाओं को सबसे ज्यादा पसंद आता है। हरतालिका तीज के व्रत पर सुरभि ज्योति की इस तरह की साड़ी को आप ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ शादी में मिले हुए गहने को पहन सकती हैं।
टीवी की चर्चित एक्ट्रेस जेनिफर विगेंट की तरह डिजाइनर साड़ी आप इस हरतालिका तीज में ट्राई कर सकती हैं। ट्रेडिशनल से हटकर ये आपको ग्लैमरस लुक देगी।
और पढ़ें:
हरतालिका तीज पर महिलाएं क्यों लगाती हैं मेहंदी, शिव-पार्वती के मिलन से जुड़ा है कनेक्शन?
Ganesh Chaturthi: बप्पा को करना है खुश, तो इन ट्रिक्स की मदद से बनाएं टेस्टी मोदक