- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज पर अपनी सखियों और करीबियों को भेजें ये मैसेज और विशेज
Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज पर अपनी सखियों और करीबियों को भेजें ये मैसेज और विशेज
लाइफस्टाइल डेस्क : इस साल हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2022) का त्योहार है 30 अगस्त 2022 को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और रात भर जाकर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा अर्चना करती हैं। हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व होता है। ऐसे में अगर आप अपने करीबियों और दोस्तों को इस दिन की बधाई देना चाहते हैं तो इन मैसेज, कोट्स, इमेजेस और शुभकामना संदेश से उन्हें विश (Hartalika Teej Wishes in Hindi) कर सकते हैं...
- FB
- TW
- Linkdin
)
मां पार्वती आपको सुख, शांति और समृद्धि दें, खुशियां अपार, सेहत और धन का वरदान दें। आप पर हो शिव जी की विशेष कृपा, जीवन से दूर हो दुख और दरिद्रता।
हरतालिका तीज की हार्दिक बधाई!
हरतालिका तीज पर मांगो, शिव-पार्वती से अखंड सुहाग का वरदान, शिव जी पूरी करेंगे तुम्हारी आस।
हैप्पी हरतालिका तीज
आपकी पूजा और तप रंग लाए, मां पार्वती अपना आशीर्वाद बरसाए। आपके घर खुशहाली आए, और आप पिया का प्यार पाएं।
हैप्पी हरतालिका तीज।
माता पार्वती आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें और आप पराक्रमी भगवान शिव जैसा प्यारा पति पाएं।
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!
हरतालिका तीज के इस महान दिन पर भगवान आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें। आज आपको अपने परिवार का प्यार मिले। हैप्पी तीज फेस्टिवल।
इस शुभ दिन पर, हम आशा करते हैं कि भगवान शिव और देवी पार्वती हमेशा आपका आशीर्वाद और मार्गदर्शन करते रहें और हम आशा करते हैं कि आप एक दूसरे से प्यार करते हैं और आपका जोड़ी शिव-पार्वती की तरह बनें।
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!
मांग सिंदूरी रहे, हाथों में मेहंदी रचे। बिछियां पाव में और माथे पर बिंदिया सजे। हाथों में लाल रंग का चूड़ा हो,चुनरी रहे हमेशा लाल, होंठों पर मुस्कान हो। हर सुहागिन और कुवांरी स्त्रियों को हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!
तीज का त्योहार है उमंगों का त्योहार,फूल खिले हैं बागों में बारिश की हो फुहार, दिल से आप सब को हो मुबारक प्यारा ये तीज का त्योहार।
हैप्पा हरतालिका तीज !!
व्रत तीज का है बहुत ही मधुर प्यार का, दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का, बिछियां पैरों में हो माथे पर बिंदिया, हर जन्म में मिलन हो हमारा पिया।
Happy Hartalika Teej!
आया तीज का त्योहार, सखियों हो जाओ तैयार, मेहंदी हाथो में रचा कर, कर लो सोलह श्रृंगार, चूड़ी खन-खन खनके। हैप्पी हो आपके तीज का त्योहार !!
ये भी पढ़ें- Hartalika Teej 2022 Katha: ये है हरतालिका तीज व्रत की कथा, इसे सुने बिना अधूरा माना जाता है ये व्रत
Hartalika Teej 2022: 1 नहीं 3 शुभ योगों में किया जाएगा हरतालिका तीज व्रत, महिलाएं ध्यान रखें ये 5 बातें