Wed, 09 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • पीरियड्स के ये पांच रीति रिवाज जानकर आपका दिल हो जाएगा खुश, यहां 'देवियों' की तरह पूजी जाती है लड़कियां

पीरियड्स के ये पांच रीति रिवाज जानकर आपका दिल हो जाएगा खुश, यहां 'देवियों' की तरह पूजी जाती है लड़कियां

लाइफस्टाइल डेस्क : माहवारी एक आम समस्या है, जिससे हर महिला को गुजारना पड़ता है। लेकिन आज भी हमारे समाज में कई जगह इसे अछूत माना जाता है और पीरियड होने पर उन्हें अलग-थलग रखा जाता है, जमीन पर सुलाया जाता है, अचार को छूने की मनाही होती है और ना जाने क्या-क्या। लेकिन पीरियड्स से जुड़े इन रिवाजों के बारे में जान कर आपका दिल खुश हो जाएगा, जो आज हम आपको बताते हैं। दरअसल, भारत की ऐसी पांच जगह है, जहां पर पहली बार किसी लड़की को पीरियड होते हैं तो इसे बहुत है, तो इसे एक उत्सव जैसा मनाया जाता है।

2 Min read
Deepali Virk
Published : Jan 17 2023, 03:53 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15

ओडिशा में होता है भव्य समारोह 
पुराने जमाने में पीरियड्स होना बहुत शुभ माना जाता था। कहते हैं कि जब लड़की को पहली बार पीरियड होता है तो वह बचपन से जवानी में आने का एक कदम आगे बढ़ती है। ओडिशा राज्य में आज भी कई जगह लड़कियों को पहली बार पीरियड होने पर 3 दिन तक समारोह होता है। जिसे राजा प्रभा के नाम से जाना जाता है। इसका मतलब मासिक धर्म होता है। इस दौरान लड़कियों को फूलों की माला पहनाई जाती है। उनके ऊपर फूलों से बरसात की जाती है और उनके पहले पीरियड्स को धूमधाम से मनाया जाता है।

25

कर्नाटक में मनाई जाती है खुशियां 
कर्नाटक राज्य में जब लड़की को पहली बार पीरियड होता है, तो इस दौरान औरतें मिलकर जश्न मनाती हैंय़ यहां पर इसे ऋतु  शुद्धि या ऋतु कला संस्कार के नाम से मनाया जाता है। पहली बार पीरियड होने पर घर की महिलाएं लड़की को पहली बार साड़ी पहनाती हैं।

35

असम में मनाते हैं त्योहार 
भारत के असम राज्य में जब लड़कियों को पहली बार माहवारी होती है, तो इसे एक त्योहार की तरह मनाया जाता है। जिसे तुलोनिया बिया कहा जाता है। इस दौरान मोहल्ले की औरतें पीरियड होने वाली लड़की को अपने हाथों से नहलाते हैं और उसे तैयार करते हैं।

45

तमिलनाडु 
तमिलनाडु में किसी लड़की को पीरियड्स होने पर मंजन निरातु विजा त्योहार मनाया जाता है। इसके लिए आसपास के लोगों, करीबी और रिश्तेदारों को कार्ड बांटे जाते हैं और सभी का निमंत्रण किया जाता है।

55

आंध्र प्रदेश 
वैसे तो भारत का आंध्र प्रदेश राज्य काफी पिछड़ा हुआ है, लेकिन यहां मासिक धर्म को लेकर एक अनोखा रिवाज निभाया जाता है, जिसे पेडमनिषी पंडगा कहा जाता है। यह एक समारोह की तरह मनाया जाता है, जो पीरियड्स के पहले और पांचवें दिन धूमधाम से मनाया जाता है।

और पढ़ें: गांव की दो महिलाएं आपस में बनाने लगी शारीरिक संबंध, समलैंगिक इश्क का हुआ दर्दनाक अंत

इन बॉडी पार्ट्स पर लड़कियों को सबसे ज्यादा पसंद आती है किस, इसके होते है बेहतरीन फायदे

Deepali Virk
About the Author
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। यहां पर खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों पर लिख रही हैं। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved