- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- पेशाब में उबले अंडे से लेकर कुत्ते-बिल्ली का मांस खाने तक, चीन में होते हैं ऐसे अजीबोगरीब काम
पेशाब में उबले अंडे से लेकर कुत्ते-बिल्ली का मांस खाने तक, चीन में होते हैं ऐसे अजीबोगरीब काम
लाइफस्टाइल डेस्क : यह तो हम सभी जानते हैं कि चाइना में वह सारी चीजें होती है जो इंसान करने से पहले सौ बार सोचे। लेकिन यह तो भाई चाइना है जहां पर चमगादड़ का सूप पीने से लेकर पेशाब में अंडे तक उबालकर खाए जाते हैं। जी हां, चीन में कुछ ऐसी ही अजीबोगरीब चीजें होती हैं जिसे जानकर आप भी सन्न रह जाएंगे। ऐसे में सवाल उठना भी लाजमी है कि क्या चीन के लोगों की खराब इम्यूनिटी इन्हीं चीजों से है जिसकी वजह से कोरोनावायरस चीन में एक बार भी तबाही मचा रहा है। आइए आज हम आपको बताते हैं चीन के लोगों की ऐसी ही कुछ अजीबोगरीब चीजें...
- FB
- TW
- Linkdin
)
पेशाब में उबले अंडे
संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे यह कहावत तो आपने सुनी होगी। यह एक सुपरफूड है, इसलिए अधिकतर लोग उबले अंडे खाते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि चीन में पानी में नहीं बल्कि पेशाब में अंडे उबालकर खाए जाते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से मर्दों की ताकत बढ़ती है।
कुत्ते बिल्ली का मांस
जी हां, चीन में चिकन मटन इसके अलावा कुत्ते और बिल्लियों का मांस भी खाया जाता है। कहा जाता है कि यहां होने वाले युलिन फेस्ट में 15 हजार कुत्तों को मार के लोग खा जाते हैं। लोगों का मानना है कि गर्मियों में चिकन मटन की जगह कुत्ते के मांस को खाने से ठंडक मिलती है।
चमगादड़ का सूप
चमगादड़ के सूप की वजह से तो चीन की हर जगह थू-थू हुई थी, क्योंकि कहा जा रहा था कि इसी के चलते कोरोनावायरस तेजी से पूरी दुनिया में फैला है। दरअसल, चीन के लोग चमगादड़ का सूप पीना बहुत पसंद करते हैं।
जल्लाद ट्रेनिंग
यह तो हो गई खाने पीने की बात, लेकिन चाइना में कई ऐसे अजीबो-गरीब चीजें होती है, जो दिल को झकझोर कर रख दें। यहां आर्मी ट्रेनिंग के दौरान कॉलर पर पिन लगाई जाती है, ऐसा इसलिए क्योंकि अगर सैनिक अपनी गर्दन नीचे करे तो ये पिन उसे चुभ जाए। ऐसा सैनिकों की गर्दन हमेशा सीधी रखने के लिए किया जाता है।
अपनी जगह दूसरे को भेजे जेल
चाइना में अगर कोई शख्स बहुत अमीर है और उससे कोई अपराध हो गया है तो वो अपनी जगह किसी दूसरे इंसान को भी जेल भेज सकते हैं। यानी पैसा लेकर जरूरतमंद इंसान अमीर इंसान की जगह जेल की सजा काट सकता है।
सबसे ज्यादा सिगरेट पीने वाला देश
एक रिपोर्ट के अनुसार चीन में हर सेकंड 50 हजार सिगरेट पी जाती है। शायद यही कारण है कि यहां के लोगों की इम्यूनिटी बहुत कम होती है और औसतन आयु भी 38 साल होती है। चीन में दो तिहाई पुरुष 20 साल की उम्र से पहले ही सिगरेट पीना शुरू कर देते हैं। इतना ही नहीं चीन में स्मोकिंग से हर साल 10 लाख लोगों की मौत होती है।
किराए पर मिलती है गर्लफ्रेंड
जी हां, चीन में ऐसी कई वेबसाइट है, जहां पर लड़कियां किराए पर मिलती है। यहां पर आप 1 हफ्ते, 2 हफ्ते या महीने भर के लिए गर्लफ्रेंड को किराए पर ले सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लड़कों के मुकाबले चाइना में लड़कियों की पापुलेशन बहुत कम है।
क्या होता है sex on the beach, जानें गूगल पर सबसे ज्यादा की गई ड्रिंक को बनाने की विधि