MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Children's day 2022: चाचा नेहरू के ये 10 अनमोल वचन आपके जीवन में कर सकते हैं बड़े बदलाव

Children's day 2022: चाचा नेहरू के ये 10 अनमोल वचन आपके जीवन में कर सकते हैं बड़े बदलाव

लाइफस्टाइल डेस्क : हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस यानी कि चिल्ड्रंस डे (Children's day 2022) मनाया जाता है। यह दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (pandit Jawaharlal Nehru jayanti) की जयंती के मौके पर मनाया जाता है। उन्हें बच्चों से बेहद ज्यादा प्रेम और लगाव था, इसलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। चाचा नेहरू भी बच्चों का मार्गदर्शन करते थे और उन्हें अच्छी-अच्छी सीख देते थे। ऐसे में आज 14 नवंबर के मौके पर हम आपको बताते हैं पंडित जवाहरलाल नेहरू के 10 ऐसे अनमोल वचन जिसे हर किसी को अपनी जिंदगी में आत्मसात करना चाहिए, क्योंकि यह जीवन जीने के नजरिए को बदल सकते हैं...

2 Min read
Deepali Virk
Published : Nov 14 2022, 12:28 PM IST | Updated : Nov 14 2022, 12:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image

"संकट और गतिरोध जब होते हैं तो कम से कम इसका एक फायदा होता है कि वे हमें सोचने पर मजबूर करते हैं।"- जवाहर लाल नेहरू

210
Asianet Image

"एक पूंजीवादी समाज में ताकतें अगर अनियंत्रित छोड़ दी जाती हैं, तो अमीरों को अमीर और गरीबों को और गरीब बना देती हैं।"
- जवाहर लाल नेहरू

310
Asianet Image

"जो पुस्तकें हमें सोचने के लिए विवश करती हैं, वे हमारी सबसे अच्छी सहायक हैं।"- जवाहर लाल नेहरू

और पढ़ें: CHILDREN'S DAY 2022: बच्चों के साथ छुट्टी को करना है इंजॉय, तो उनके साथ देखे यह मजेदार शो

 

410
Asianet Image

"समय को वर्षों के बीतने से नहीं मापा जाता है बल्कि इससे मापा जाता है कि कोई क्या करता है, क्या महसूस करता है और क्या हासिल करता है।"
- जवाहर लाल नेहरू

510
Asianet Image

"एक महान उद्देश्य के लिए निष्ठावान और कुशल कार्य जरूरी है, भले ही इसे तुरंत पहचाना न जा सके, अंततः इसका फल मिलता है"
- जवाहर लाल नेहरू

610
Asianet Image

"जीवन ताश के पत्तों के खेल की तरह है। जो आपको हाथ में सौंपा गया है वह नियतिवाद है, जिस तरह से आप इसे खेलते हैं वह स्वतंत्र इच्छा है।"
- जवाहर लाल नेहरू
 

710
Asianet Image

"जब तक आपके पास संयम और धैर्य नहीं है, तब तक आपके सपने राख में मिलते रहेंगे।" - जवाहर लाल नेहरू
और पढ़ें: Happy children's day 2022: बाल दिवस के मौके पर बच्चों और बड़ों को भी भेजें ये मैसेज, शुभकामना संदेश और फोटो

810
Asianet Image

"समाजवाद ना केवल जीने का तरीका है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक समस्याओं के निवारण के लिए एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण है।" - जवाहर लाल नेहरू

910
Asianet Image

"बच्चे बगीचे की एक कली की तरह होते हैं जिन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत होती है क्योंकि वे देश का भविष्य और कल के नागरिक हैं।"- जवाहर लाल नेहरू

1010
Asianet Image

"राजनीति और धर्म अप्रचलित हैं। विज्ञान और अध्यात्म का समय आ गया है।"
- जवाहर लाल नेहरू

और पढ़ें: Children's day 2022: बच्चों के साथ छुट्टी को करना है इंजॉय, तो उनके साथ देखे यह मजेदार शो

Deepali Virk
About the Author
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। यहां पर खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों पर लिख रही हैं। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved