- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- बसंत पंचमी पर 6 सेलेब्स की तरह पहने पीले कपड़े,PHOTOS देख रेडी होने के लिए लें टॉप टिप्स
बसंत पंचमी पर 6 सेलेब्स की तरह पहने पीले कपड़े,PHOTOS देख रेडी होने के लिए लें टॉप टिप्स
लाइफस्टाइल डेस्क. बसंत पंचमी (basant panchmi 2023) इस बार 26 जनवरी को है। ऐसे में तैयारी करने का कम वक्त बचा है। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने का काफी महत्व होता है। लड़का हो या फिर लड़की दोनों पीले रंग के आउटफिट पहनकर माता सरस्वती की पूजा करते हैं। वैसे पुरुषों से ज्यादा इस दिन को लेकर लड़कियों में उत्साह होता है। वो पीले कपड़े में खुद को स्टाइलिश दिखने के लिए ना जानें क्या क्या करती हैं। तो इस बार हम आपके लिए सेलेब्स के कुछ डिजाइन लेकर आए हैं, जिससे आप भी आइडिया ले सकती हैं। तो चलिए नीचे बताते हैं पीले कपड़े पहनकर आप कैसे स्टाइलिश दिख सकती हैं...
- FB
- TW
- Linkdin
)
बसंत पंचमी माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाई जाती है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा का महत्व होता है। इसके साथ ही बसंत ऋतु (Spring season) की शुरुआत मानी जाती है। पीले कपड़े पहनने और पीले रंग का व्यंजन बनने का महत्व होता है। सेलेब्स भी इस दिन पीले रंग के कपड़े पहने हुए नजर आती हैं। जिसमें एक नाम कंगना रनौत का है। कंगना रनौत की तरह आप भी अपने वॉडरोब में पीले रंग की प्रिटेंड सूट शामिल कर सकती हैं। अगर साड़ी पहनना है तो आप शिफॉन की साड़ी ले सकते हैं। इसके साथ आप बालों जुड़ा बनाकर गजरा लगा सकती हैं। पीले रंग के आउटफिट के साथ सिल्वर या ब्लैक रंग की ज्वेलरी कैरी कीजिए। ये अलग लुक देता है।
अगर बसंत पंचमी में आप इस बार साड़ी पहनने का मन बना रही हैं और समझ नहीं आ रहा है कि कैसी साड़ी लें तो हिना खान (Hina Khan) के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं। फ्लावर्स प्रिटेंड शिफॉन की साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। ब्लाउज को ज्यादा स्टाइलिश रखना है तो फिर हिना खान की तरह बना सकती हैं। अगर सर्दी ज्यादा सर्दी लगती है तो फुल स्लीव ब्लाउज बना सकती हैं। जो काफी एलिगेंट लगता है। न्यूड मेकअप के साथ ग्रीन ज्वेलरी कैरी करें। बालों में जुड़ा बनाकर गजरा जरूर लगाएं।
इन दिनों काफ्तान ड्रेस काफी ट्रेंड में हैं। यह इंडो वेस्टर्न लुक देता है। रुबीना दिलैक की तरह आप भी आउटफिट ले सकती हैं। इसके साथ बालों को खुला रखें। गले में ज्वेलरी पहन सकती हैं।
बसंत पंचमी पर आप रफल साड़ी की खरीदारी कर सकती हैं। पीले रंग की रफल साड़ी देखने में काफी अट्रैक्टिव लगती है। सिल्वर कलर के ब्लाउज के साथ इसे पेयर कीजिए। पूजा हेगड़े के इस तस्वीर से कुछ आइडिया ले सकती हैं।
जेनेलिया डिसूजा पर पीला रंग काफी खिलता है। पीले सूट में वो बेहद हसीन लग रही हैं। एक तस्वीर में वो मिरर वर्क सूट पहनी हैं। जबकि दूसरे में वो पीले रंग की अनारकली सूट। आप भी कुछ ऐसे सूट की खरीदारी कर सकती हैं। इसके साथ सिल्वर इयररिंग्स और बिंदी के साथ लुक को कंप्लीट कीजिए।
बसंत पंचमी पर आप लहंगा पहनने की सोच रही हैं और कुछ अलग चाहती हैं तो शिल्पा शेट्टी के इस आउटफिट से आइडिया ले सकती हैं। इसके साथ आप बालों को खुला रखकर और सफेद रंग की एयरिंग के साथ इसे पेयर करके खुद को स्टाइल कर सकती हैं।
और पढ़ें:
लड़का या लड़की से नहीं इस महिला ने की इस चीज से शादी, देखकर आप भी कहेंगे इस प्यार को क्या नाम दूं
PHOTOS: टीम इंडिया के इस स्टार क्रिकेटर को दोस्त की बीवी से हुआ इश्क,दोस्ती से 'बेवफाई' कर रचाई शादी