- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- घर में पड़े पुदीना-खीरा और इन चीजों से बनाएं समर रिफ्रेशिंग फेस पैक, 1 इस्तेमाल से दिखने लगेगा असर
घर में पड़े पुदीना-खीरा और इन चीजों से बनाएं समर रिफ्रेशिंग फेस पैक, 1 इस्तेमाल से दिखने लगेगा असर
लाइफस्टाइल डेस्क. गर्मियों (Summers ) का मौसम शुरू हो गया है। देश के कई इलाकों में गर्मी का असर बढ़ रहा है। गर्मी से बचाने के लिए तरह-तरह की योजनाएं बनाते हैं। गर्मी मे शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बहुत आवश्यक है। हम आपको नेचुरल रूप से ठंडा रखने वाले फेस पैक (face masks) के बारे में बता रहे हैं। जो गर्मी में भी आपकी स्क्रीन को ठंडा रखेंगे। इनके उपयोग से आप अपने चेहरे के बहुत से रैशेज भी ठीक कर सकते हैं। अच्छी बात है कि इन्हें खरीदने के लिए आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है आप अपने घर के सामान से ही इसे बना सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो पांच फेस पैक।
- FB
- TW
- Linkdin
)
केला और संतरे का फेस मास्क
बहुत से लोगों की स्कीन ऑयली होती है। अगर आपकी स्कीन भी ऐसी है तो इस गर्मी में आप केल और संतरे के प्राकृतिक फेस मास्क का उपयोग कर सकते हैं। ये आपके फेश में निखार लाने का काम करेगा। सबसे पहले एक केले को काटकर अच्छी तरह से मैश कर लें। उसके पेस्ट में संतरे का रस मिलाएं। इसके बाद उसमें हल्का शहद डाल दें। इसके बाद आप इसे चेहरे में लगा लें। करीब 10 से 15 मिनट रखने के बाद आप इसे धो लें। इससे आपका चेहरा भी साफ हो जाएगा और ताजगी का भी एहसास होगा।
तरबूज और दही
ताजा दही आपकी स्किन को हमेशा कोमल रखता है। वहीं, तरबूज आपकी स्कीन को ठंडा रखता है। गर्मी और तेज धूप से स्कीन झुलस ही जाती है। ऐसे में आप एक कप दही में तरबूज के कुछ टुकड़ों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आप आप इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। करीब 20 मिनट लगाने के बाद आप इसे धो दें। ऐसा करने से आपके चेहरे के दाग भी दूर होंगे और ताजगी भी मिलेगी।
पुदीना और मुल्तानी मुट्टी
पुदीना त्वचा में रोनक लाने का काम करता है। जबकि मुल्तानी मिट्टी चेहरे से तेल को पूरी तरह से सोख लेती है। सबसे पहले धुले हुए पुदीने के पत्तों को पीसर अच्छी तरह से पेस्ट बना लें। अब इसमें आधा कप मुल्तानी मिट्टी डाकर दोनों का पेस्ट बना लें। अब आप अपने चेहरे में इसे लगाएं। सूखने के बाद धो दें आपको ताजगी मिलेगी।
खीरा और शहद
खीरा आपकी स्कीन को ठंडा रखता है जबकि शहद में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। एक साफ और ताजा खीरे को काट लें और उसमें 1 टेबल स्पून शहद मिलाएं। पूरे चेहरे पर सावधानी से लगाएं और आराम करें। उसके बाद आप करीब 30 मिनट उसे लगा रहने के बाद धो दें। आपकी स्कीन में फर्क दिखाई देगा।
गुलाब जल और चंदन
चंदन स्कीन को ठंडा करने और उसमें चमक लाने के लिए एक सदियों पुराना भारतीय उपाय रहा है। गुलाब जल में ताजगी का गुण होता है। 2 टेबल स्पून शुद्ध चंदन पाउडर लें और उसमें गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। उसके बाद आफ इसे अपने चेहरे में लगाएं आपको अच्छा फील होगा।
इसे भी पढ़ें- Navratri 2022: कौन से 5 आटे हैं जो व्रत के दौरान लोग खा सकते हैं, हेल्थ के लिए भी होते हैं फायदेमंद