MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • स्वराशि में आया शुक्र, राहु और बुध भी इसी राशि में हैं, आपके लिए कैसा रहेगा 28 मई तक का समय

स्वराशि में आया शुक्र, राहु और बुध भी इसी राशि में हैं, आपके लिए कैसा रहेगा 28 मई तक का समय

उज्जैन. शुक्र ग्रह राशि बदलकर वृषभ में आ गया है। वृष शुक्र के स्वामित्व वाली राशि है। ये ग्रह 28 मई तक वृष राशि में ही रहेगा। इस राशि में शुक्र-बुध और राहु का योग बन गया है। इस योग से गेहूं के दामों में तेजी आएगी, कपास, चावल, दाल, सब्जियों और फलों में दाम बढ़ सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार शुक्र का अपनी स्वयं की राशि में राहु के साथ आ जाने से वर्तमान में जो देश में समस्याएं चल रही हैं उनमें थोड़ी राहत की प्राप्ति होगी। 9 से 13 मई के तक समस्याओं का ज्यादा प्रभाव रहेगा। पं. शर्मा के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला समय...

Asianet News Hindi | Published : May 07 2021, 12:24 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
112
Asianet Image

मेष
इस राशि के लिए दूसरा शुक्र लाभ देने वाला होगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। अपने लिए समय निकाल पाएंगे।

212
Asianet Image

वृषभ
प्रथम शुक्र सामान्य रहने की संभावना है। कार्यों के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। निवेश से बचें।

312
Asianet Image

मिथुन
बारहवां शुक्र दांपत्य जीवन में खटास बढ़ा सकता है। प्रेम प्रसंगों में भी निराशा होगी। कार्य अधिक होंगे।

412
Asianet Image

कर्क
एकादश शुक्र न्यायालयीन कार्यों में सफलता दिलाने वाला होगा। नई योजनाओं को पूर्ण करने की जवाबादारी मिलेगी।

512
Asianet Image

सिंह
दशम शुक्र रुके कार्यों में गति प्रदान करेगा। निश्चित समय में कार्य करने में सक्षम होंगे। रुका हुआ पैसा मिलेगा।

612
Asianet Image

कन्या
नवम शुक्र ओजस्विता में वृद्धि करेंगा। अति आत्मविश्वास हानिकारक होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

712
Asianet Image

तुला
अष्टम शुक्र अटके धन की प्राप्ति कराएगा। वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा। विषम परिस्थितियों से निपटने में सक्षम होंगे।

812
Asianet Image

वृश्चिक
सप्तम शुक्र उत्साह में वृद्धि और सकारात्मक सोच प्रदान करेगा। धन लाभ के पूर्ण आसार हैं। तकनीक के क्षेत्र में कार्य करने वालों को लाभ होगा।

912
Asianet Image

धनु
षष्ठम शुक्र कार्यों में वृद्धि करने वाला होगा। मेहनत अधिक और क्रेडिट कम मिलेगा। क्रोध बना रहेगा।

1012
Asianet Image

मकर
पंचम शुक्र बेहतर स्थितियों को निर्मित करेगा। अनुमान से अधिक लाभ प्राप्त करेंगे और सोचे हुए काम समय पर होंगे।

1112
Asianet Image

कुंभ
चौथा शुक्र कुछ व्यापारिक गतिविधियों को बाधित कर सकता है। दांपत्य जीवन में भी तनाव रहने की संभावना है।

 

1212
Asianet Image

मीन
तीसरा शुक्र रिश्तेदारों से मिलन करवाएगा। पारिवारिक स्थितियों में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र बढेग़ा।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories