- Home
- Astrology
- Horoscope
- 5 September को शुक्र के राशि बदलने से बनेगा मालव्य नाम का शुभ योग, इन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत
5 September को शुक्र के राशि बदलने से बनेगा मालव्य नाम का शुभ योग, इन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत
उज्जैन. 5 सितंबर, रविवार की रात करीब 10.22 पर शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन कर कन्या से तुला में प्रवेश करेगा। इस राशि में ये ग्रह 2 अक्टूबर तक रहेगा। शुक्र वृष और तुला राशि का स्वामी है। कोई भी ग्रह अपनी राशि में मजबूत स्थिति में होता है। जिन लोगों की जन्म कुंडली में ये केंद्र और त्रिकोण में भ्रमण कर रहे होंगे उनके लिए तो किसी वरदान से कम नहीं है। अपनी राशि में पहुंचकर ये पंचमहापुरुष योगों में से महान मालव्य योग का निर्माण करेंगे। ये राशियां इस प्रकार हैं…
- FB
- TW
- Linkdin
)
- शुक्र ग्रह का यह गोचर आपके सुखों में वृद्धि करेगा। कोई भी बड़े से बड़ा कारण कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा।
- महिलाओं के लिए तो ग्रह गोचर और भी बेहतर रहेगा। मकान वाहन खरीदने का सपना पूर्ण हो सकता है।
- विलासिता पूर्ण वस्तुओं में भी खर्च होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं।
- इस अवधि में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है।
- अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा।
- अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले भी बाहर ही सुलझाएं।
- शुक्र के गोचर से शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा।
- विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहतर रहेगा। संतान की चिंता में कमी आएगी।
- नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा।
- शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। सरकारी सर्विस के लिए प्रयास करें।
- आपके आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। यह समय आपके लिए श्रेष्ठ फलदाई रहेगा, इसलिए बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो, व्यापार आरंभ करना हो तो निर्णय लेने में विलंब न करें।
- विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में बढ़-चढ़कर दान-पुण्य करेंगे।
- केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी टेंडर का आवेदन करना चाहें तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेंगे। भाग्य में वृद्धि होगी उन्नति देगा।
- विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सहयोग के योग हैं। विद्यार्थियों को भी यदि विदेश में पढ़ाई करने के लिए प्रयास करना हो तो अवसर अनुकूल रहेगा।