आज होगा साल 2021 का पहला चंद्रग्रहण, किस राशि पर कैसा होगा इसका प्रभाव, जानिए
उज्जैन. आज (26 मई, बुधवार) को वैशाख पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्रग्रहण होगा, लेकिन ये भारत में पूरे भारत में न दिखकर पश्चिमी बंगाल, अरुणाचल, नागालैंड, आसाम, त्रिपुरा, मेघालय में बहुत कम समय के लिए दिखाई देगा। ग्रहण का आरंभ दोपहर करीब 3.17 पर होगा और ये शाम 7. 19 मिनट तक रहेगा। इस चंद्रग्रहण का किस राशि पर कैसा असर होगा, जानिए…
| Published : May 26 2021, 10:49 AM IST / Updated: May 26 2021, 11:00 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
मेष
किसी बात पर क्रोध आ सकता है। सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखें। धन लाभ के लिए ये समय शुभ संकेत दे रहा है। चंद्र ग्रहण के दौरान मंत्र जाप करना शुभ रहता है। आप इस समय में ऊॅं हं हनुमंते नम: का जाप करें।
वृषभ
वैवाहिक जीवन में अशांति हो सकती है, लेकिन धन लाभ के लिए अच्छा समय है। संयम बनाए रखें और किसी को कठोर शब्द न बोलें। पार्टनर की सेहत का भी विशेष ध्यान रखें। जहां तक संभव हो अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और व्यर्थ के खर्चों से बचें।
मिथुन
खर्चों में थोड़ी कटौती होगी। शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे और परिश्रम अधिक करना पड़ेगा किंतु सफलता मिलेगी। जहां तक हो सके तर्क-वितर्क से बचें। धन-लाभ होने के योग बन रहे हैं। कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। वाद- विवाद से दूर रहना होगा।
कर्क
नौकरी या व्यापार में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। चिकित्सा मुद्दों के लिए सचेत होने की आवश्यकता है। धन लाभ होगा, लेकिन समाज में अपयश की प्राप्ति हो सकती है। ऊॅं शब्द का उच्चारण करते रहने से मन शांत रहेगा।
सिंह
व्यापार में सफलता मिलने के संकेत हैं। मामूली आर्थिक नुकसान के साथ, वित्त और खर्च होने के संकेत हैं। नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। परिवार से सहयोग मिलेगा, आर्थिक रूप से सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा।
कन्या
पेशे में भाग्य और आर्थिक लाभ मजबूत होगा। जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से बचें और अपने आसपास के लोगों के साथ धैर्य रखें। इस राशि के लोगों को परिश्रम अधिक करना पड़ेगा किंतु आमदनी कम होगी। व्यर्थ के खर्चे करने से बचें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
तुला
धन की प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं, इसलिए फिजूल खर्चों से बचें। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हल्के-फुल्के उतार-चढ़ाव संभव हैं किंतु कोई बड़ी बीमारी होने का कोई संकेत नहीं है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और पार्टनर की सेहत के प्रति भी सचेत रहें।
वृश्चिक
आर्थिक नुकसान होने के भी संकेत मिल रहे हैं इसलिए फिजूल के खर्चों को नियंत्रित करें। इस दौरान आपके कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होंगी। करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। वाद विवाद में फंस सकते हैं। माता-पिता की सेहत बिगड़ सकती है।
धनु
वाद -विवाद से बचें और वाणी पर नियंत्रण रखें। इस समय आपको खर्चों पर नियंत्रण रखने की भी आवश्यकता है आर्थिक नुकसान के संकेत दे रहा है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। अन्य कामों में मिला-जुला फल मिलेगा।
मकर
संतान के सुख की प्राप्ति होगी, विद्या अध्ययन कर रहे लोगों को विद्या के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी और व्यापार में सफलता हासिल करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। इस दौरान आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा।
कुंभ
बिजनेस में हानि हो सकती है। कोई भी काम समझदारी से करें। वाहन को सावधानी से चलाएं। सिरदर्द से परेशान हो सकते हैं। माता को कष्ट मिलने के संकेत मिल रहे हैं, साथ ही थोड़े शुभ संकेत भी मिल सकते हैं जैसे भूमि, वाहन से लाभ मिल सकता है।
मीन
वाद-विवाद से बचें और गलतफहमी को दूर करने के लिए संवाद करने का प्रयास करें। कोर्ट कचहरी के मामलों में अगर फंसे हुए हैं तो विजय प्राप्त होने के संकेत हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। धन -लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।