कितनी राशियों पर है अभी शनि की शुभ दृष्टि, कब तक मिलेगा इन्हें फायदा?
उज्जैन. अगर किसी की कुंडली में शनि शुभ भाव में बैठे हैं तो साढ़ेसाती और ढय्या का प्रभाव होने के बावजूद भी उसे शुभ फल मिलते हैं और अगर अशुभ स्थान पर हो तो उसे परेशानियों को सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है। ये किसी एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए लगभग ढाई वर्षों का समय लेते हैं। शनिदेव वर्तमान में मकर राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं। इनकी ये स्थिति 11 अक्टूबर तक रहेगी। इस समय शनिदेव की शुभ दृष्टि किन-किन राशि वालों के ऊपर है, आगे जानिए
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
वृषभ राशि
इस राशि के लोगों के लिए शनि शुभ अवस्था में हैं। नौकरी में प्रमोशन, कहीं से फंसा हुआ धन प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। कार्यों में सफलता और आपके मान सम्मान में वृद्धि होने के संकेत हैं।
कर्क राशि
शनिदेव की व्रकी चाल से आपको अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी में फंसा हुआ मामला आपके पक्ष में आने से आपको काफी सुकून मिलेगा। परिवार में सदस्यों के बीच प्यार बढ़ेगा। नौकरी और व्यापार में अक्तूबर तक का समय आपके लिए काफी शुभ फल देने वाला रहेगा।
सिंह राशि
शनि का वक्री होना सिंह राशि के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। 11 अक्टूबर तक इस राशि के लोगों को कई अच्छे प्रस्ताव आने से इनका समय काफी अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। इस दौरान कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके लिए फायेदमंद साबित होंगे।
कन्या राशि
11 अक्टूबर तक का समय बेहतरीन रहने वाला है। रूके हुए काम पूरे होंगे जिससे आपको काफी मुनाफा मिलने के संकेत हैं।
मीन राशि
नौकरी में तरक्की होने की संभावना है। बिजनेस करने वाले लोगों को काफी मुनाफा मिलेगा। परिवार में लोगों से मेल मिलाप बढ़ेगा जिस कारण से आपको काफी सुकून मिलेगा।