MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • बॉर्न लीडर होते हैं इन 3 राशि के लोग, जन्म से ही इनमें होता है नेतृत्व करने का गुण

बॉर्न लीडर होते हैं इन 3 राशि के लोग, जन्म से ही इनमें होता है नेतृत्व करने का गुण

उज्जैन. कुछ लोगों में नेतृत्व करने की क्षमता नैसर्गिक रूप से होती है यानी ये बॉर्न लीडर होते हैं। ये लोग भीड़ का हिस्सा नहीं होते बल्कि उसका नेतृत्व करते हैं। ऐसे लोग बेहद प्रभावशाली, राजनेता और सार्वजनिक व निजी क्षेत्रों में उच्च पदों पर आसीन होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तीन राशि के लोग में ये गुण पाए जाते हैं।  जानिए इनके बारे में विस्तार से…

Asianet News Hindi | Published : Jan 08 2021, 11:14 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
13
Asianet Image

प्रभावशाली होता है सिंह राशि वालों का स्वभाव
- इस राशि के लोगों का स्वभाव एक राजा के समान होता है। यह सूर्य की राशि है और सूर्य एक राजा, प्रधान, प्रशासनिक अधिकारी का प्रतीक होता है।
- समाज में इस राशि के लोग प्रभुत्वशाली होते हैं। कार्यक्षेत्र में इस राशि के लोग विश्वसनीय और सम्माननीय होते हैं।
- ऐसे व्यक्ति निजी और सार्वजनिक क्षेत्र में बड़े ओहदे में होते हैं। इस राशि वाले अपने विरोधियों पर भी हावी होते हैं।
 

23
Asianet Image

नेतृत्व करने में माहिर होते हैं मेष राशि वाले
- इन राशि के लोगों में जन्म से ही नेतृत्व क्षमता का गुण होता है। ये मंगल के प्रभाव वाले होते हैं जो दृढ़-निश्चयी, प्रभावशाली एवं बेहद ऊर्जाशाली होते हैं।
- इस राशि के लोग जो भी कार्य अपने हाथ में लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इनके अंदर ये सारे गुण इन्हें एक अच्छा नेतृत्वकर्ता बनाते हैं।
- कभी-कभार इनका गुस्से वाला स्वभाव इनके सामने विपरीत परिस्थितियों को पैदा कर देते हैं।
 

33
Asianet Image

ठोस निर्णय लेते हैं वृश्चिक राशि वाले
- इस राशि के लोग सरकारी उच्च पदों पर विराजमान होते हैं। ये चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में भी ठोस निर्णय लेने में सहज होते हैं।
- वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। ये दूसरों के कामों में बेवजह हस्तक्षेप नहीं करते हैं और न ही किसी को अपने कामों में दखलअंदाजी बर्दाश्त करते हैं।
- ऐसे लोग अपनी कला या कार्य में दक्ष होते हैं। लोगों को प्रभावित करने का गुण इनमें बखूबी होता है।
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories