MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 16 जुलाई को सूर्य बदलेगा राशि, इन 4 राशि वालों को हो सकता है फायदा और बढ़ेगा मान-सम्मान

16 जुलाई को सूर्य बदलेगा राशि, इन 4 राशि वालों को हो सकता है फायदा और बढ़ेगा मान-सम्मान

उज्जैन. 16 जुलाई, शुक्रवार को सूर्य राशि बदलकर मिथुन से कर्क में प्रवेश करेगा। इसे कर्क संक्रांति कहते हैं। इस राशि में सूर्यदेव 17 अगस्त तक रहेंगे। कर्क संक्रांति से ही दक्षिणायन की शुरूआत होती है। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा सूर्य के मित्र हैं। सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करने से 4 राशियों को फायदा होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…

Asianet News Hindi | Updated : Jul 11 2021, 01:54 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
14
Asianet Image

मेष राशि
- इस अवधि में आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस दौरान कुछ जातकों को पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है।
- सूर्य गोचर काल में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
- सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय उत्तम है। इस दौरान किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा।

24
Asianet Image

कन्या राशि
- सूर्य का गोचर आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे।
- धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विदेश में पढ़ाई के लिए प्रयास कर रहे हों तो आवेदन के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।
- विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा।

34
Asianet Image

तुला राशि
- यह गोचर आपको प्रभावी और प्रतापी बनाएगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नाम और तरक्की हासिल करने के अवसर मिलेंगे।
- व्यापारियों को लाभ हो सकता है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।

 

44
Asianet Image

वृश्चिक राशि
- सूर्य का गोचर आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाने वाला रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा विलंब होगा।
- दांपत्य जीवन में कटुता ना आने दें। आपसी सामंजस्य बनाए रखें। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा।
- किसी भी तरह का नए सरकारी टेंडर का आवेदन भी करना चाह रहे हों तो उसके लिए भी अवसर अनुकूल रहेगा।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories