- Home
- Astrology
- Horoscope
- 14 जनवरी को धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा सूर्य, कैसा होगा आपकी राशि पर असर?
14 जनवरी को धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा सूर्य, कैसा होगा आपकी राशि पर असर?
उज्जैन. 14 जनवरी, गुरुवार को सूर्य राशि परिवर्तन कर धनु से मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य का ये राशि परिवर्तन बहुत ही विशेष होता है, क्योंकि इस समय सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर गति करता है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूप से देखने को मिलेगा। जानिए कैसा होगा आपकी राशि पर असर…
- FB
- TW
- Linkdin
)
मेष राशि
कार्यक्षेत्र में वृद्धि और सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए ये समय उत्तम रहेगा। पिता-पुत्र में विवाद हो सकता है। कोई अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
वृषभ राशि
सूर्य के राशि बदलने से मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। जीवनसाथी या प्रेमी से विवाद संभव है। कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्रा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
मिथुन राशि
नौकरी-व्यापार में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है।
कर्क राशि
परेशानियां और मानसिक तनाव पहले से ज्यादा बढ़ सकते हैं। आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। बिजनेस से जुड़ी कोई यात्रा हो सकती है। कानूनी विवाद में धन खर्च करना पड़ सकता है।
सिंह राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन छात्रों के लिए अच्छा साबित होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी फायदेमंद डील हो सकती है। समय आपके पक्ष में रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन ठीक नहीं रहेगा। इस समय यात्रा न करें तो बेहतर रहेगा। आर्थिक नुकसान हो सकता है। संतान की खराब सेहत के चलते तनाव बढ़ सकता है।
तुला राशि
आर्थिक रूप से सूर्य का राशि परिवर्तन सामान्य से बेहतर साबित होगा। घर पर मेहमानों का आगमन भी संभव है। अचल संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें।
वृश्चिक राशि
भाग्य का साथ मिलेगा और कई मामलों में सफलता भी मिलेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे, लेकिन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी। कोई फायदेमंद यात्रा हो सकती है।
धनु राशि
शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं और फायदा भी होगा। आपके खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। छोटी अवधि की योजनाओं में निवेश करना लाभदायक रहेगा।
मकर राशि
हेल्थ से जुड़ी कुछ परेशान हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में अचानक लाभ होने की संभावना है। छात्रों के लिए ये समय उत्तम फल देने वाला रहेगा।
कुंभ राशि
बिजनेस में कोई नया निवेश न करें। धन हानि के योग बन रहे हैं। इस समय आप किसी कानूनी मामले में भी फंस सकते हैं। जो भी करें, सोच-समझकर करें। विद्यार्थियों के लिए भी समय ठीक नहीं है।
मीन राशि
आपके अधूरे काम इस समय पूरे हो सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों की प्रशंसा के साथ प्रमोशन भी मिल सकता है। आय के स्त्रोत बढ़ सकते हैं। आपकी कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी।