MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • मीन से निकलकर मेष राशि में आया सूर्य, किस राशि पर कैसा होगा इस ग्रह परिवर्तन का असर?

मीन से निकलकर मेष राशि में आया सूर्य, किस राशि पर कैसा होगा इस ग्रह परिवर्तन का असर?

उज्जैन. 13 अप्रैल, मंगलवार की रात से सूर्य राशि परिवर्तन कर मीन से मेष में आ चुका है। सूर्य के राशि बदलते ही मल मास समाप्त हो चुका है। मेष राशि में सूर्य 14 मई तक रहेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर दिखाई देगा। किसी राशि के लिए ये परिवर्तन शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा सूर्य का ये राशि परिवर्तन…

Asianet News Hindi | Published : Apr 14 2021, 12:05 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
112
Asianet Image

मेष
कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वाणी व व्यवहार में सुधार आएगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सूर्य के कारण आत्मबल बढ़ेगा। प्रशासनिक मामलों में सफलता मिलेगी।

212
Asianet Image

वृष
सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ रहेगा। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। पुराने मामले हल होंगे। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।

312
Asianet Image

मिथुन
करियर में तरक्की मिल सकती है। निवेश के लिए यह समय शुभ है। आमदनी के साधन बढ़ेंगे। बिजनेस में विस्तार से उत्साहित रहेंगे। मित्रों और करीबियों का सहयोग मिलेगा।

412
Asianet Image

कर्क
नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। मनचाही सफलता इस दौरान आपको मिल सकती है। पिता के सहयोग से रूका हुआ काम पूरा हो सकता है। सरकारी काम पूरे होंगे।

512
Asianet Image

सिंह
भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। धार्मिक कामों में रूचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे ।

612
Asianet Image

कन्या
अचानक धन लाभ होने के मन प्रसन्न रहेगा। आध्यात्म की ओर झुकाव हो सकता है। कोई पुराना रूका हुआ काम पूरा हो सकता है।

712
Asianet Image

तुला
जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। जमीन-जायदाद में बढ़ोत्तरी होगी। आय के साधन बढ़ेंगे। नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। आपकी स्पष्टता से सभी प्रभावित होंगे।

812
Asianet Image

वृश्चिक
विरोधी पक्ष शांत रहेगा। मुश्किलें पहले से कुछ कम हो सकती हैं। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभा पाएंगे।

912
Asianet Image

धनु
किस्मत का साथ मिलेगा और वरिष्ठजनों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। लाभ का प्रतिशत बढ़ने से खुशी होगी।

1012
Asianet Image

मकर
भौतिक सुविधाओं और ऐशो-आराम में वृद्धि होगी। मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। वरिष्ठों की सलाह मानकर काम करें। भूमि-भवन से फायदा होगा।

1112
Asianet Image

कुंभ
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। संपर्क बढ़ेंगे। बिजनेस से जुड़ी छोटी दूरी की यात्रा संभव है।

 

1212
Asianet Image

मीन
परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories