MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • इन 4 राशि के लोग होते हैं तेज-तर्रार और निडर, जोखिम लेने से भी नहीं घबराते

इन 4 राशि के लोग होते हैं तेज-तर्रार और निडर, जोखिम लेने से भी नहीं घबराते

उज्जैन. राशि चक्र की 12 राशियों का अपना-अपना स्वभाव होता है। इस कारण सभी राशियों की अपनी एक खास पहचान होती है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, जहां कुछ राशियां शांत स्वभाव की होती हैं तो कुछ राशियों के तेज, तर्रार और निडर होने की बात कही जाती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ऐसी चार राशियां है जिनके लोग निडर, साहसी और जोखिम लेने से कतई न घबराने वाले होते हैं। ये चार राशियां इस प्रकार हैं…  

Asianet News Hindi | Published : May 05 2021, 12:55 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
14
Asianet Image

मेष राशि 
इस राशि के लोग निडर होते हैं। इनमें पराक्रम और साहस कूट-कूट कर भरा होता है। दरअसल यह मंगल देव की राशि है जो स्वयं क्रोध, युद्ध, साहस के कारक हैं। मंगल की इस राशि में सूर्य देव भी उच्च के होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस राशि के लोग दुनिया में किसी से नहीं डरते हैं और अपनी ताकत के बल पर कार्यों में सफलता हासिल करते हैं।

24
Asianet Image

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के अंदर निडरता का गुण जन्मजात होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि वालों के अंदर नेतृत्व का गुण कमाल का होता है। इस राशि के लोग किसी के आधीन रहकर कार्य नहीं करते हैं, बल्कि ये स्वयं ही बाहुबली होते हैं और इनका दिमाग भी काफी तेज होता है। माना जाता है कि इन्हें मात देना आसान नहीं होता है।

34
Asianet Image

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है जो साहस और पराक्रम का कारक है। इस राशि के लोग निडर, जिद्दी और भावुक होते हैं। ये अपने रहस्य को सुरक्षित रखने में माहिर होते हैं। इस राशि के लोग अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं। आमतौर पर इन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए। ये लोग भावुक होने के साथ स्वभाव से बहुत तेज होते हैं।

 

44
Asianet Image

धनु राशि
इस राशि वालों को हार पसंद नहीं होती है। यह लोग जितना कठोर दिखते हैं, उतने ही अंदर से दयालु होते हैं। विपरीत परिस्थितियों में ये बड़ी समझदारी के साथ हल निकालने का प्रयास करते हैं। इनका ज्ञान इन्हें निडर बनाता है।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories