MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 4 फ‌रवरी से मकर राशि में बनेगा पंचग्रही योग, जानिए आपकी लाइफ में क्या बदलाव हो सकता है

4 फ‌रवरी से मकर राशि में बनेगा पंचग्रही योग, जानिए आपकी लाइफ में क्या बदलाव हो सकता है

उज्जैन. 4 फरवरी, गुरुवार को बुध ग्रह कुंभ राशि से पीछे की ओर यानी फिर से मकर राशि में लौटेगा। इस राशि में सूर्य, गुरु, शुक्र और शनि पहले से हैं। यहां बुध के भी आ जाने से पंचग्रही योग बनेगा। सितारों की इस स्थिति का अशुभ असर देश-दुनिया के साथ ही 12 राशियों पर भी पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र में बुध को वाणी का कारक ग्रह माना गया है। बुध को सूर्य के समान तेजस्वी दिव्य पीतांबरधारी, संपूर्ण आभूषणों से विभूषित, अर्थशास्त्रों के ज्ञाता, उत्कृष्ट बुद्धि संपन्न, मधुर वाणी बोलने वाले महान गणितज्ञ माना गया है। बुध ग्रह के शुभ असर से लेन-देन और निवेश में फायदा होता है। तर्क शक्ति बढ़ती है। बुद्धि और विवेके के इस्तेमाल से धन लाभ भी होता है। जानिए बुध के राशि परिवर्तन का किस राशि पर कैसा होगा असर…

Asianet News Hindi | Published : Feb 04 2021, 10:01 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
112
Asianet Image

मेष: बुध के राशि परिवर्तन से नौकरी और बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं। कामकाज में सावधानी रखनी होगी।

212
Asianet Image

वृष: बुध के राशि बदलने से कामकाज में मेहनत ज्यादा होगी और किस्मत का साथ भी मिलेगा। पराक्रम भी बढ़ेगा।

312
Asianet Image

मिथुन: बुध के प्रभाव से समय अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी या किसी खास इंसान की गुप्त या राज की बातें पता चलेंगी। मेहनत का फायदा मिलेगा।

412
Asianet Image

कर्क: रोजमर्रा के कामकाज में रुकावटें आ सकती है। वैवाहिक जीवन के लिए बुध का राशि परिवर्तन ठीक नहीं है। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है।

512
Asianet Image

सिंह: दूसरों से मदद मिलेगी। दुश्मनों पर जीत भी मिलने के योग हैं। धन लाभ हो सकता है। सफलता मिलेगी।

612
Asianet Image

कन्या: तर्क शक्ति कम हो सकती है। योजनाएं बनाने में रुकावटें आएंगी। योजनाओं पर काम में देरी हो सकती है।

712
Asianet Image

तुला: दूर स्थान के लोगों से मदद मिल सकती है। किस्मत का साथ मिलेगा। जरूरी दस्तावेज संबंधी काम पूरे होंगे।

812
Asianet Image

वृश्चिक: बुध के राशि परिवर्तन से फायदा तो मिलेगा, लेकिन धन हानि होने की भी आशंका है। राज की बातें भी उजागर हो सकती है।

912
Asianet Image

धनु: धन लाभ होने के योग हैं। रोजमर्रा के कामों में फायदा मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। दुश्मनों पर जीत मिलेगी।

1012
Asianet Image

मकर: सेहत संबंधी परेशानी रहेगी। नसों में खींचाव हो सकता है। किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। दुश्मनों से परेशानी होगी।

1112
Asianet Image

कुंभ: समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्राएं होंगी। दौड़-भाग और मानसिक तनाव भी बना रहेगा।

 

1212
Asianet Image

मीन: इनकम में रुकावटें आ सकती हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामले उलझ सकते हैं। रोजमर्रा के काम अधूरे रह सकते हैं।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories