- Home
- Astrology
- Horoscope
- Palmistry: शुक्र पर्वत से जुड़ा होता है अंगूठा, हथेली का ये हिस्सा भी खोलता है आपके कई अनकहे राज़
Palmistry: शुक्र पर्वत से जुड़ा होता है अंगूठा, हथेली का ये हिस्सा भी खोलता है आपके कई अनकहे राज़
उज्जैन. हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं, निशान, अंगुलियों के साथ-साथ अंगूठे के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है। बिना अंगूठे के अंगुलियां किसी काम की नहीं क्योंकि हाथ की पकड़ तभी मजबूत बनती है जब अंगुलियों के साथ-साथ अंगूठे का भी साथ हो। हस्तरेखा शास्त्र में अंगूठे को इच्छा शक्ति का प्रतीक माना गया है। अंगूठे में तीन पोर यानी हिस्से होते हैं। इनें से दो भाग तो हथेली के बाहर निकले हुए दिखाई देते है और तीसरा पोर हथेली का निर्माण करता है जो शुक्र पर्वत से जुड़ा होता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अंगूठे को देखकर भी व्यक्ति के नेचर और उसके विचारों के बारे में जाना जा सकता है। आगे जानिए अंगूठे के अनुसार व्यक्ति के नेचर और फ्यूचर से जुड़ी खास बातें…
- FB
- TW
- Linkdin
)
यह अंगूठे का सबसे ऊपरी भाग यानी नाखून वाला हिस्सा होता है। जिस के अंगूठे का प्रथम पोर दूसरे पोर से अधिक लंबा हो उस व्यक्ति की इच्छा शक्ति बहुत प्रबल होती है और वह अपने निर्णय लेने में वह स्वयं सक्षम होता है। ऐसा व्यक्ति किसी के नीचे रहकर काम करना पसंद नहीं करता। इनका व्यक्तित्व इतना आकर्षक होता है कि हर कोई देखते ही इनसे प्रभावित हो जाता है। ऐसे लोग कभी किसी को धोखा भी नहीं देते।
अंगूठे का दूसरा पोर यानी हिस्सा पहले से बड़ा हो तो उस व्यक्ति की तर्क शक्ति काफी अच्छी होती है। ऐसा व्यक्ति बात-चीत में अपने सामने किसी को टिकने नहीं देता। ऐसे लोग गलत हो तो किसी न किसी माध्यम से खुद को सही साबित करने की कोशिश करते रहते हैं। ये इतना अधिक तर्क करते हैं कि लोग उनसे नाराज होने लगते हैं। सभ्य समाज में ऐसे लोगों को मान-सम्मान नहीं मिलता।
अंगूठे का तीसरा भाग शुक्र पर्वत कहलाता है। प्रथम दो पोर की अपेक्षा यह अधिक चौड़ा और उन्नत होता है। यह भाग सामान्य रूप से अधिक ऊंचा उठा हुआ, गुलाबी रंग का हो तो ऐसा व्यक्ति प्रेम के मामले में काफी भाग्यशाली होता है। ऐसे लोगों के अनेक मित्र होते हैं और समाज में इन्हें मान-सम्मान भी मिलता है। यदि शुक्र पर्वत कुछ ज्यादा ही उठा हुआ हो तो ऐसा व्यक्ति भोगी होता है और प्रेम और सौंदर्य पाने के लिए कुछ भी करने के लिए उतावला रहता है।