- Home
- Astrology
- Horoscope
- इन 5 राशि के लोगों से दुश्मनी लेना पड़ सकता है भारी, इनसे बचकर रहने में ही है भलाई
इन 5 राशि के लोगों से दुश्मनी लेना पड़ सकता है भारी, इनसे बचकर रहने में ही है भलाई
उज्जैन. अलग-अलग राशियों और नक्षत्रों में जन्में लोगों की विशेषताएं भी भिन्न-भिन्न प्रकार की होती हैं। आज हम उन राशियों के लोगों के बारे में बताएंगे, जो दुश्मनी निभाने में सबसे आगे होते हैं। अगर इन लोगों को धोखा दिया जाए या फिर इनके साथ कुछ छल-कपट किया जाए तो काफी बुरा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। आगे जानिए इन राशि के लोगों के बारे में…
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
मेष
इस राशि के लोगों के भीतर अग्नि तत्व होता है। इस वजह से ये लोग काफी अहंकारी होते हैं। अगर आप इस राशि के लोगों के साथ दोस्ती कर रहें हैं, तो ये आपके लिए काफी अच्छा हो सकता है। वहीं अगर आप इनसे दुश्मनी करते हैं, तो ये आपके लिए काफी घाटे का सौदा बन सकता है।
सिंह
इस राशि के लोगों से कभी भी दुश्मनी नहीं करनी चाहिए। इनका आधिपत्य ही चुनौती देना और दुश्मनी मोल लेना है। ये लोग अपने दुश्मन को हराने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। दुश्मन को हराने के लिए ये लोग अपना सब कुछ दांव पर लगा देते हैं और उसे भारी क्षति पहुंचाते हैं।
वृश्चिक
इस राशि के लोग काफी शांत होते हैं। ये लोग किसी से भी दुश्मनी नहीं करते। ज्यादातर ये लोग सभी से प्रेम व्यवहार बना कर रखते हैं। वहीं अगर कोई इनसे दुश्मनी कर ले तो ये लोग उसे काफी बुरी चोट पहुंचाते हैं। अपने जीवन में इन्हें किसी बाहरी का हस्तक्षेप बिल्कुल भी नहीं पसंद है।
धनु
इस राशि के लोग हर काम को बड़ी जल्दी करते हैं। इन्हें किसी भी काम में देरी बिल्कुल पसंद नहीं है। वहीं जब इस राशि के लोगों की किसी से दुश्मनी होती है, तो ये लोग बदला भी बहुत जल्द ले लेते हैं।
कुंभ
इस राशि के लोगों से दुश्मनी मोल लेना काफी बुरा साबित हो सकता है। इन लोगों के ऊपर कभी भी निजी आक्षेप नहीं करना चाहिए। ये जब तक अपने दुश्मन की जिंदगी बर्बाद नहीं कर देते तब तक उसके साथ अपनी दुश्मनी निभाते हैं।