MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 17 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश हुआ बुध ग्रह, क्या होगा आपकी लाइफ पर असर?

17 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश हुआ बुध ग्रह, क्या होगा आपकी लाइफ पर असर?

उज्जैन. ग्रहों का राजकुमार कहा जाने वाला बुध ग्रह 17 दिसंबर को सुबह 11.14 पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा। इस राशि में ये ग्रह 4 जनवरी तक रहेगा। इसके बाद मकर राशि में प्रवेश करेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार बुध के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। जानिए क्या होगा इस राशि परिवर्तन का आप पर असर…

Asianet News Hindi | Updated : Dec 18 2020, 07:40 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
112
Asianet Image

मेष राशि
ये समय आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। काम पूरा होने में उम्मीद से ज्यादा समय लग सकता है। परिवार का माहौल पहले से बेहतर रहेगा। धन संबंधी मामलों को लेकर सतर्क रहें।
 

212
Asianet Image

वृषभ राशि
इनकम के नए जरिए बन सकते हैं। पैसों से जुड़े मामलों के लिए ये समय अच्छा है। मान-सम्मान मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में जाएंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल है।
 

312
Asianet Image

मिथुन राशि
वैवाहिक जीवन में थोड़ा सतर्क रहने के जरूरत है। पार्टनर के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस के मामलों में किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें।
 

412
Asianet Image

कर्क राशि
सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। शत्रु पक्ष हावी होने की कोशिश करेगा। ऑफिस में की गई लापरवाही भारी पड़ सकती है। आपकी चुगली वरिष्ठ अधिकारियों से हो सकती है।
 

512
Asianet Image

सिंह राशि
आपके लिए समय थोड़ा तनावपूर्ण है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। संतान की शिक्षा को लेकर परेशान रह सकते हैं। फैसले लेने में आपको परेशानी का अनुभव होगा।
 

612
Asianet Image

कन्या राशि
समय आपके पक्ष में रहेगा। घर के बड़े सदस्य आपका मार्गदर्शन करेंगे। माता से सुख प्राप्त होगा। घर पर कोई छोटा-मोटा कार्यक्रम हो सकता है। नौकरी और बिजनेस के लिए समय सामान्य रहेगा।
 

712
Asianet Image

तुला राशि
बिजनेस में कोई परेशानी आ सकती है। गलत फैसलों के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है। विपरीत लिंग की ओर आकर्षण बढ़ सकता है। प्रेम से जुड़े मामलों में सावधानी पूर्वक निर्णय लें।
 

812
Asianet Image

वृश्चिक राशि
सेहत में पहले से सुधार अनुभव करेंगे। नौकरी में मेहनत का उचित फल इस दौरान आपको मिल सकता है। शिक्षा से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा और पदोन्नति भी हो सकती है।
 

912
Asianet Image

धनु राशि
किसी जरूरतमंद की मदद कर आपको खुशी का अनुभव होगा। ऑफिस में आपकी लीडरशिप क्वालिटी सामने आएगी। वैवाहिक जीवन के लिए ये समय पूरी तरह से अनुकूल रहेगा।
 

1012
Asianet Image

मकर राशि
पैसों से जुड़े मामले खर्च अधिक होने के कारण बिगड़ सकते हैं। लव लाइफ में किसी बात पर तनातनी का माहौल रहेगा। मेहनत का उचित फल पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
 

1112
Asianet Image

कुंभ राशि
आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। इनकम के नए स्रोत बनेंगे। पुराने रोगों में आराम मिल सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में आपके कामों की प्रशंसा की जाएगी।
 

1212
Asianet Image

मीन राशि
धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। बुजुर्गों के मार्गदर्शन से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories