19 अक्टूबर से बदलेगी बुध की चाल, इन 3 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
उज्जैन. ग्रहों-नक्षत्रों के परिवर्तन का असर हमारे जीवन पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जरूर पड़ता है। क्योंकि जब भी ग्रह और नक्षत्र में परिवर्तन होता है तो उनका सीधा असर हमारी राशि पर पड़ता है। पिछले कुछ दिनों से ग्रहों की चाल में लगातार परिवर्तन हो रहा है। सबसे पहले 11 अक्टूबर को शनि वक्री से मार्गी हुए। उसके बाद 18 अक्टूबर को गुरु मार्गी हुए और अब 19 अक्टूबर को बुध कन्या राशि में अपनी सीधी चाल चलना शुरू करेंगे। बुध की चाल बदलने से कितनी राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जानिए…
| Published : Oct 19 2021, 08:37 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
इस राशि वालों के लिए ग्रहों की ये चाल लाभकारी साबित हो सकती है। रुके हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शरीर में भरपूर मात्रा में ऊर्जा रहेगी। किसी पुराने निवेश से लाभ प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। इनकम बढ़ सकती है। थोड़ा खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। जो जातक नौकरी बदलना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल है। इस अवधि में आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है।
गुरु और बुध के मार्गी होने से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। बिजनेस जातकों के लिए भी तरक्की भरा समय है। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। फंसा हुआ पैसा भी वापस मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। पैतृक संपत्ति से भी धन लाभ मिल सकता है।
ये समय आपके लिए सफलता भरा रह सकता है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें अच्छे परिणाम हासिल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी भी काम में आपको सगे संबंधियों का पूर्ण रूप से साथ मिलेगा। धन लाभ की प्रबल संभावना रहेगी। आर्थिक दिक्कतें दूर हो सकती हैं। पैसों की आवाजाही बनी रहेगी। इस अवधि में लाभ प्राप्त करने के कई मौके हाथ में आएंगे।