MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • मंगल ने किया कर्क राशि में प्रवेश, किस राशि को होगा फायदा और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल ने किया कर्क राशि में प्रवेश, किस राशि को होगा फायदा और किसे रहना होगा सावधान?

उज्जैन. ग्रहों का सेनापति ग्रह मंगल 2 जून से राशि बदलकर मिथुन से कर्क में आ चुका है। ये ग्रह इस राशि में 20 जुलाई तक रहेगा। कर्क राशि में मंगल नीच की स्थिति में होता है। पुरी के ज्योतिषाचार्य, डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, मंगल के राशि परिवर्तन का असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी लोगों पर भी राशि अनुसार होगा। मंगल का शुभ असर वृष, कन्या, तुला और कुंभ राशि पर पड़ेगा। वृश्चिक और मीन राशि पर इसका मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। अन्य राशि वालों को थोड़ा संभलकर रहना होगा।

Asianet News Hindi | Published : Jun 03 2021, 12:29 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
112
Asianet Image

मेष
नौकरी और बिजनेस में विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी मामले भी उलझ सकते हैं। माता से मतभेद रहेगा। सेविंग खत्म हो सकती है। किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। इलेक्ट्रॉनिक खर्चा बढ़ सकता है। लेन-देन और निवेश में सावधान रहें। पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति वाला समय रहेगा।

212
Asianet Image

वृष
मंगल के राशि बदलने से साहस और पराक्रम बढ़ेगा। इससे नौकरी और बिजनेस में फायदा मिलेगा। भाई, बहन, दोस्त और साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिलेगी। किस्मत का साथ भी मिलेगा। यात्राओं के योग बनेंगे। सेहत में सुधार होगा। विवादों में जीत मिलेगी। कानूनी मामलों के फैसले आपके फेवर में आने के संकेत है।

312
Asianet Image

मिथुन
इस ग्रह के राशि बदलने का अशुभ असर रहेगा। रुका हुआ पैसा उलझ सकता है। खर्चा भी बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद होने की आशंका है। नौकरी और बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं। पारिवारिक और मानसिक परेशानी भी हो सकती है। व्हीकल सावधानी से चलाएं।

412
Asianet Image

कर्क
आपकी ही राशि में मंगल आ जाने के कारण संभलकर रहना होगा। नौकरी और बिजनेस में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। चिड़चिड़ापन भी रहेगा। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे नहीं हो पाने से तनाव बढ़ेगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामले उलझ सकते हैं। सेहत संबंधी उतार-चढ़ाव रहेंगे। शादीशुदा जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।

512
Asianet Image

सिंह
मंगल का अशुभ असर रहेगा। आर्थिक मामलों में उलझनें बढ़ सकती हैं। खर्चा बढ़ सकता है। धन हानि भी हो सकती है। पुराने विवाद फिर से शुरू हो सकते हैं। फालतू दौड़-भाग हो सकती है। चोट लगने की आशंका है। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा।

612
Asianet Image

कन्या
मंगल के कारण पराक्रम बढ़ेगा। नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कानूनी फैसले आपके फेवर में आ सकते हैं। इनकम के सोर्स भी बढ़ेंगे। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। योजनाएं पूरी हो सकती हैं। संतान संबंधी परेशानियां दूर होंगी।

712
Asianet Image

तुला
नौकरी और बिजनेस में तरक्की होने के योग हैं। धन लाभ होगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में फायदा होगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए फायदे वाला समय रहेगा। भाई, बहन और दोस्तों की मदद मिलेगी। कोई राज की बात या गुप्त जानकारी भी पता चल सकती है।

812
Asianet Image

वृश्चिक
लेन-देन और निवेश में किस्मत का साथ मिल सकता है। लेकिन मेहनत बढ़ेगी। यात्राओं का योग हैं। थकान हो सकती है। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। सेविंग बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन के लिए भी समय अच्छा रहेगा। भाइयों और दोस्तों से मदद मिलेगी। मेहनत से हर काम पूरा कर लेंगे।

912
Asianet Image

धनु
मंगल के कारण सेहत संबंधी परेशानी रहेगी। नौकरी और बिजनेस में विवाद होने की आशंका है। दुश्मनों की वजह से परेशानी बढ़ सकती है। व्हीकल सावधानी से चलाएं। चोट लग सकती है। गुस्से के कारण कामकाज बिगड़ सकते हैं। पुराने विवाद भी शुरू हो सकते हैं।

1012
Asianet Image

मकर
समय ठीक नहीं रहेगा। शादीशुदा जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। रोजमर्रा के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। नौकरी और बिजनेस में भी समय ठीक नहीं है। सेविंग खत्म हो सकती है।

1112
Asianet Image

कुंभ
मंगल के कारण पुराने विवाद सुलझ जाएंगे। मेहनत ज्यादा होगी। दूर स्थान के लोगों से मदद मिलेगी। नौकरी और बिजनेस में फायदे वाला समय रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदी बिक्री में फायदा हो सकता है। माता और छोटे भाइयों से मदद मिलेगी। सोचे हुए काम भी समय से पूरे हो जाएंगे।

1212
Asianet Image

मीन
नौकरी और बिजनेस संबंधी नई योजनाएं बनेंगी। लेकिन उन पर काम नहीं हो पाएगा। नए लोगों से मुलाकात और बातचीत होगी। संतान संबंधी परेशानी रहेगी। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। भाइयों और दोस्तों से अनबन या मतभेद हो सकते हैं।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories