- Home
- Astrology
- Horoscope
- Maha Shivratri: आज राशि अनुसार करें शिवलिंग का अभिषेक, दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां
Maha Shivratri: आज राशि अनुसार करें शिवलिंग का अभिषेक, दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां
उज्जैन. आज (11 फरवरी, गुरुवार) महाशिवरात्रि है। इस दिन भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से की जाती है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस तिथि पर महादेव लिंग रूप में प्रकट हुए थे। महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार उपाय करने से आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं…
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
मेष
शिवलिंग का शहद और गन्ने के रस से अभिषेक करें। इससे आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।
वृष
कच्चे दूध और दही से शिवलिंग का अभिषेक करने से आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं।
मिथुन
इस राशि के लोग फलों के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद भगवान को लाल फूल अर्पित करें।
कर्क
कच्चे दूध और मक्खन से शिवलिंग का अभिषेक करेंगे तो परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
सिंह
शहद और गुड़ से शिवलिंग का अभिषेक करें। आपकी इच्छा जरूर पूरी होगी।
कन्या
गंगाजल या किसी पवित्र नदी के जल से शिवलिंग का अभिषेक करें।
तुला
धतुरा, दूध, दही और गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें। बीमारियां दूर होंगी।
वृश्चिक
शहद से अभिषेक करने के बाद शिवलिंग पर लाल फूल चढाएं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
धनु
देशी घी में लाल चंदन मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद पीले फूल अर्पित करें।
मकर
तिल और सरसों के तेल से शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही रुद्राष्टक का पाठ भी करें।
कुंभ
कच्चे दूध (बिना उबला) दूध और दही से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद नीले पुष्प चढ़ाएं।
मीन
गन्ने का रस और शहद में बादाम मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें। इसके बाद पीले फल अर्पित करें।