MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 19 नवंबर को होगा साल का अंतिम चंद्रग्रहण, इन 4 राशियों पर हो सकता है बुरा प्रभाव

19 नवंबर को होगा साल का अंतिम चंद्रग्रहण, इन 4 राशियों पर हो सकता है बुरा प्रभाव

उज्जैन. साल 2021 का अंतिम चंद्रग्रहण 19 नवंबर, शुक्रवार को होने वाला है। खगोलीय दृष्टिकोण से देखें तो ये सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण है। ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ये ग्रहण वृषभ राशि और कृत्तिका नक्षत्र में होगा। इसलिए वृषभ राशि और कृत्तिका नक्षत्र में जन्म लेने वालों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इसके अलावा और भी कई राशियों पर इसके दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…

Contributor Asianet | Published : Nov 16 2021, 09:17 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
14
Asianet Image

19 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लग रहा है। इसलिए इस राशि के लोगों को इस समय विशेष रूप से सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। चूंकि वृषभ राशि में इस समय पाप गृह राहु भी विराजित हैं जो भ्रम की स्थिति उत्पन्न करते हैं। ऐसे में वृषभ राशि के लोगों को आर्थिक मामलों और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। 
 

24
Asianet Image

साल का अंतिम चंद्रग्रहण कृत्तिका नक्षत्र में लग रहा है। कृत्तिका नक्षत्र का स्वामी ग्रह सूर्य है और सिंह राशि का स्वामी ग्रह भी सूर्य है। इसलिए सिंह राशि पर भी इस चंद्रग्रहण का बुरा असर देखने को मिलेगा। किसी काम को लेकर मन अशांत रहेगा। भागदौड़ ज्यादा बनी रहेगी। किसी बात को लेकर टेंशन हो सकती है। बच्चों की वजह से परिवार में विवाद होने की संभावना है। 

34
Asianet Image

तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है और शुक्र और चंद्रमा शत्रु ग्रह हैं। इस राशि के लोगों को धन संबंधी मामलों में समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसके साथ ही दांपत्य जीवन में भी तनाव की स्थिति बन सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखने का प्रयास करें, नहीं तो किसी से बड़ा विवाद हो सकता है।। 
 

44
Asianet Image

चूंकि कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि है और यह चंद्रमा का शत्रु ग्रह भी है। इसलिए चंद्रग्रहण के बाद कुम्भ राशि के लोगों को संबंधों के मामले में सचेत रहना होगा। अगर आप कोई बड़ी पूंजी निवेश करने की सोच रहे हैं, तो थोड़े दिन रुक जाएं। सकारात्मक बने रहें और अपनी मेहनत में कमी न रखें। 

ये भी पढ़ें

580 साल बाद सबसे लंबा चंद्रग्रहण 19 नवंबर को, पृथ्वी की छाया से 97 प्रतिशत ढंक जाएगा चंद्रमा

19 नवंबर को चंद्र और 4 दिसंबर को होगा सूर्यग्रहण, लगातार 2 ग्रहण से आ सकती हैं प्राकृतिक आपदाएं

19 नवंबर को वृषभ राशि में होगा साल का अंतिम चंद्रग्रहण, अशुभ फल से बचने के लिए ये उपाय करें

साल का अंतिम चंद्रग्रहण 19 नवंबर को, भारत के कुछ हिस्सों में देगा दिखाई, ग्रहण के बाद करें ये काम

Contributor Asianet
About the Author
Contributor Asianet
 
Recommended Stories
Top Stories