MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • होली के रंगों से भी चमक सकती है आपकी किस्मत, जानिए आपके लिए कौन-सा रंग है खास

होली के रंगों से भी चमक सकती है आपकी किस्मत, जानिए आपके लिए कौन-सा रंग है खास

उज्जैन. होली के रंगों से भी आपके जीवन में खुशहाली आ सकती है। इसके लिए आपको होली खेलते समय कुछ खास रंगों का चयन करना होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से बिजनेस और नौकरी में भी लाभ होने की स्थिति बन सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, जानिए किस व्यवसाय या नौकरी वाले को किस रंग से होली खेलना फायदेमंद रहेगा-

Asianet News Hindi | Published : Mar 28 2021, 09:55 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
14
Asianet Image

ये लोग खेलें लाल रंग से होली
लाल रंग भूमि पुत्र मंगल का रंग है। भूमि से संबंधित कार्य करने वाले बिल्डर्स, प्रॉपर्टी डीलर्स, कॉलोनाइजर्स, इंजीनियर्स, बिल्डिंग मटेरियल का व्यवसाय करने वाले एवं प्रशासनिक अधिकारियों को लाल रंग से होली का उत्सव मनाना चाहिए।
मित्र रंग: गुलाबी, केशरिया, महरुन।

24
Asianet Image

ये खेलें हरे रंग से होली
हरा रंग बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। व्यापारी, शिक्षक, वकील, विद्यार्थी, जज, लेखक, पत्रकार, पटकथा लेखक को होली खेलने के लिए हरे रंग का उपयोग करना, लाभ एवं सफलता दिलाएगा। कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर इंजीनियर भी हरे रंग का प्रयोग कर सकते हैं।
मित्र रंग: नीला, पीला, आसमानी।

34
Asianet Image

ये खेलें पीले रंग से होली
पीला रंग गुरु का प्रतिनिधित्व करता है। गुरु सोना, चांदी, अन्न व्यापार के आर्थिक पक्ष को प्रभावित करता है। अनाज व्यापारी, सोना, चांदी व्यापारी, शेयर मार्केट से संबंध रखने वालों को पीले रंग से होली खेलना लाभदायक रहेगा। ऐसा करने से आपको आर्थिक लाभ तो होगा ही। साथ ही, आप सम्मानित भी होंगे।
मित्र रंग: लाल, हरा, जामुनी।

 

44
Asianet Image

ये खेलें नीले रंग से होली
नीला रंग शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। अभिनेता, रंगमंच के कलाकार, कम्प्यूटर व्यवसायी, प्लास्टिक, ऑयलपेंट, स्क्रेप, लोहा व्यवसायी एवं राजनीतिज्ञ लोग होली का पर्व नीले रंग से मनाएं। इससे इस वर्ष वह नई ऊंचाइयां एवं नवीन पद को प्राप्त करेंगे। आर्थिक एवं सामाजिक भी लाभ होगा।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories