MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 23 मई से शनि चलेगा टेढ़ी चाल, जिन राशियों पर है साढेसाती का असर, उनकी बढ़ सकती हैं मुश्किलें

23 मई से शनि चलेगा टेढ़ी चाल, जिन राशियों पर है साढेसाती का असर, उनकी बढ़ सकती हैं मुश्किलें

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार 23 मई से शनि ग्रह वक्री होने वाला है। इस समय ये ग्रह मकर राशि में स्थित हैं जो 23 मई से इसी राशि में उल्टी चाल चलेंगे। इसके कारण जिन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है वे सीधे प्रभावित होंगी। यानी इन राशि वालों को परेशानी और भी बढ़ सकती है। आगे जानिए शनि के वक्री होने का इन राशियों पर क्या प्रभाव होगा…

Asianet News Hindi | Published : May 05 2021, 12:50 PM
1 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
13
Asianet Image

धनु राशि
इस समय धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है शनि के वक्री होने से धनु राशि के लोगों पर प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलेगा। शनि के वक्री होने के कारण इस राशि के लोगों की समस्याएं बढ़ जाएंगी। इसके बाद शनि 29 अप्रैल 2022 तक मकर में ही विराजेंगे। इसके बाद शनि कुंभ में प्रवेश करेंगे, जिससे धनु राशि पर चल रही साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी।

23
Asianet Image

कुंभ राशि
इस समय कुंभ राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। शनि के वक्री होने पर कुंभ राशि के लोगों के कार्यों में गिरावट आ सकती है। इस राशि के स्वामी स्वयं शनि हैं। यदि वक्री शनि किसी व्यक्ति की कुंडली में शुभ स्थिति में हैं तो उन्हें शुभ फल की प्राप्ति होगी तो वहीं यदि शनि कुंडली में अशुभ स्थिति में विराजमान हैं तो इस राशि के लोगों को नुकसान उठाना पड़ेगा।

 

33
Asianet Image

मकर राशि
इस समय शनि ग्रह मकर राशि में ही विराजमान हैं लेकिन 23 मई से ये मकर राशि में ही उल्टी चाल चलेंगे, इससे मकर राशि वाले लोगों के जीवन में नौकरी और सेहत संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories