MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 23 मई से शनि चलेगा टेढ़ी चाल, 9 राशियों के लिए अशुभ और 3 के लिए शुभ रहेगा ये परिवर्तन

23 मई से शनि चलेगा टेढ़ी चाल, 9 राशियों के लिए अशुभ और 3 के लिए शुभ रहेगा ये परिवर्तन

उज्जैन. 23 मई को शनि अपनी ही राशि मकर में वक्री हो जाएगा यानी टेढ़ी चाल से चलने लगेगा। 10 अक्टूबर तक शनि ऐसी ही स्थिति में रहेगा। इसलिए करीब 141 दिनों तक 9 राशियों पर शनि का अशुभ असर रहेगा और 3 राशियों के लिए समय शुभ रहेगा। वराहमिहीर के बृहत्संहिता ग्रंथ में शनि के लिए कहा गया है कि पाप ग्रह अगर वक्री हो जाता है तो अशुभ फल देता है। पुरी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र से जानिए कैसा होगा 12 राशियों पर शनि का शुभ-अशुभ प्रभाव…

Asianet News Hindi | Published : May 13 2021, 01:31 PM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
112
Asianet Image

मेष
नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को इन दिनों में फायदा हो सकता है। विशेष अधिकार मिल सकते हैं। पुराने कामों का फायदा मिल सकता है। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। कई मामलों में किस्मत का साथ मिल सकताा है। सोचे हुए काम इन दिनों में पूरे हो सकते हैं।

212
Asianet Image

वृष
शनि के वक्री होने के कारण आपको नौकरी और बिजनेस में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कई मामलों में किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। साथ काम करने वालो, दोस्तों और भाइयों से मदद नहीं मिलने के कारण आप दुखी हो सकते हैं। किसी पर अपने विचार थोपने से बचें। पुराने काम सामने आएंगे। इस दौरान कुछ रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है।

312
Asianet Image

मिथुन
शनि के कारण आपकी गुप्त बातें उजागर हो सकती हैं। गलत कामों फंसने की संभावना है। गैरकानूनी काम करने से बचें। इस दौरान कानूनी मामलों में उलझनें बढ़ सकती हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों रुकावटें आ सकती हैं। किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। शनि के कारण नौकरी, बिजनेस, सेविंग और संतान के मामलों में आप परेशान हो सकते हैं। योजनाएं भी अधूरी रह सकती हैं।

412
Asianet Image

कर्क
पारिवारिक परेशानियां सामने आ सकती है। माता की सेहत खराब हो सकती है। आपको भी सिरदर्द रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को संभलकर रहना होगा। बिजनेस में पैसा उलझ सकता है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ने की संभावना है। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। इस दौरान आप किसी भी विश्वास नहीं कर पाएंगे।

512
Asianet Image

सिंह
सेहत के मामले में सावधान रहना होगा। दुश्मन परेशान कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। साझेदारी के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। दूर स्थान की यात्राएं होंगी, लेकिन इस दौरान बीमार हो सकते हैं। कामकाज में दौड़-भाग ज्यादा हो सकती है।

612
Asianet Image

कन्या
शनि के कारण करीबी लोगों से मनमुटाव हो सकता है। सोच-समझकर बोलें। आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। बातों में कठोरता और कड़वापन रहेगा। दांतों से संबंधित परेशानी हो सकती है। लोगों के प्रति बुरा व्यवहार होने से आपकी छवि बिगड़ने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में भी तनाव बढ़ सकता है।

712
Asianet Image

तुला
शनि वक्री होने के कारण आपके सुख में कमी आ सकती है। वर्तमान में आपको शनि की ढय्या चल रही है, इसलिए सेहत संबंधी मामलों में संभलकर रहना होगा। आपके स्वभाव में भी रुखापन आ सकता है। जरूरी कामकाज में रुकावटें और देरी होने की संभावना है। फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं। पारिवारिक मामलों को लेकर चिंता रहेगी। कलेश भी हो सकता है। व्हीकल पर खर्चा हो सकता है। बीमारियों से परेशानी बढ़ सकती है। कर्जा बढ़ सकता है। मानसिक तनाव वाला समय रहेगा।

812
Asianet Image

वृश्चिक
शनि के प्रभाव से आपका पराक्रम और सुख बढ़ेगा। सेहत के मामले में भी समय अच्छा रहेगा। पुरानी परेशानियां दूर हो सकती हैं। प्रॉपर्टी और व्हीकल खरीदी हो सकती है। इनमें फायदा भी मिल सकता है। कई मामलों में आपको किस्मत का साथ भी मिल सकता है। भाइयों और दोस्तों से मदद मिल सकती है। बचत बढ़ सकती है। धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं।

912
Asianet Image

धनु
शनि के प्रभाव से मेहनत ज्यादा होगी और उसका फायदा कम ही मिल पाएगा। साढ़ेसाती के कारण जरूरी कामकाज में देरी हो सकती है। कामकाज में रुकावटें आने की भी संभावना है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में विवाद हो सकता है। माता की सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। गुप्त मामले उजागर हो सकते हैं। बातचीत में सावधानी रखें। सोच-समझकर बोलें। किसी भी तरह का नाश करने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

1012
Asianet Image

मकर
नौकरी और बिजनेस में आपकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। साढ़ेसाती चलने के कारण सोचे हुए काम बिगड़ सकते हैं। जरूरी कामों में रुकावटें आ सकती हैं। वैवाहिक जीवन के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। रोजमर्रा के कामों में और देरी हो सकती है। भाइयों और दोस्तों से मदद नहीं मिल पाएगी। सेहत को लेकर सावधान रहें। चोट या दुर्घटना की संभावना है।

1112
Asianet Image

कुंभ
शनि की साढ़ेसाती के कारण सेहत बिगड़ सकती है। यात्राओं का योग बन रहा है। दुर्घटना भी हो सकती है। नकारात्मक विचारों के कारण परेशानी बढ़ सकती है। दुश्मन परेशान कर सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। खर्चा बढ़ सकता है। सेविंग खत्म होगी।

 

1212
Asianet Image

मीन
शनि के प्रभाव से नौकरी और बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। शनि के कारण बड़े लोगों से मदद मिल सकती है। इन दिनों में कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। तनाव दूर हो सकता है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत के मामलों में सावधानी रखनी होगी।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories