MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 14 से 25 मई तक वृष राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग, कैसा होगा आपकी लाइफ पर असर?

14 से 25 मई तक वृष राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग, कैसा होगा आपकी लाइफ पर असर?

उज्जैन. 14 मई, शुक्रवार को ग्रहों के राजा सूर्य मेष राशि से निकलकर वृष में प्रवेश करेंगे। वृष राशि में पहले से ही बुध, शुक्र और राहु ग्रह स्थित हैं। ऐसे में सूर्य देव के इस राशि में आने से यहां चार ग्रहों की युति हो जाएगी। ये चारों ग्रह मिलकर चतुर्ग्रही योग का निर्माण करेंगे। ये चतुर्ग्रही योग 25 मई तक रहेगा। चतुर्ग्रही योग का शुभ-अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। जानिए कैसा होगा आप पर असर…

Asianet News Hindi | Published : May 12 2021, 12:33 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
112
Asianet Image

मेष राशि 
इस राशि के लोगों के लिए यह योग शुभ फल दायक नहीं होगा। आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहेगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें। घरेलू समस्याएं बढ़ सकती हैं।

212
Asianet Image

वृष राशि
इस अवधि में आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। राजनीतिक से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। किंतु इस अवधि में आपको भागदौड़ अधिक करना होगा।

312
Asianet Image

मिथुन राशि
आर्थिक पक्ष के लिए यह अवधि ठीक नहीं रहेगी। धन अधिक खर्च होगा। परिजनों की सेहत को लेकर घर में अशांति का माहौल रह सकता है।

412
Asianet Image

कर्क राशि
कामकाज में सफलता मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को सावधान रहने की जरूरत होगी। वर्तमान स्थिति को लेकर मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

512
Asianet Image

सिंह राशि
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह योग शुभ है। पारिवार के लोगों में प्रेम बढ़ेगा। व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

612
Asianet Image

कन्या राशि
प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों का सामना करना पड़ सकता है। इस तरह के मामलों को कोर्ट के बाहर ही सुलझाएं। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

712
Asianet Image

तुला राशि
आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। लेकिन इस बीच आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। आपको चोट लगने की संभावना है। 

812
Asianet Image

वृश्चिक राशि
दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। नौकरी व्यापार में भी सामान्य परिणाम मिल सकते हैं। पारिवारिक तनाव की स्थिति होगी। अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।

912
Asianet Image

धनु राशि
किसी पुराने मुकदमें से छुटकारा मिल सकता है। गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होने के प्रबल योग हैं। आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। 

1012
Asianet Image

मकर राशि
इस राशि के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों से मतभेद हो सकता है। विपरीत परिस्थियों का सामना करने के लिए आपको तैयार रहना होगा।

1112
Asianet Image

कुंभ राशि
शत्रुओं पर हावी रहेंगे। वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें। निर्माण कार्य बाधित होगा। अपनी माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

 

1212
Asianet Image

मीन राशि
कार्यक्षेत्र में आशानुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे। साथ ही मेहनत का पूरा श्रेय आपको नहीं मिलेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories