MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • August 2021 Rashifal: अगस्त 2021 में बुध, सूर्य और शुक्र ग्रह बदलेंगे राशि, कैसा रहेगा आपके लिए ये महीना

August 2021 Rashifal: अगस्त 2021 में बुध, सूर्य और शुक्र ग्रह बदलेंगे राशि, कैसा रहेगा आपके लिए ये महीना

उज्जैन. साल 2021 का आठवां महीना अगस्त (August) शुरू होने वाला है। इस महीने में रक्षाबंधन (Rakshabandhan), श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) आदि बड़े पर्व मनाए जाएंगे। इस महीने में बुध, सूर्य और शुक्र राशि बदलेंगे। इनके अलावा चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, ग्रहों की चाल का असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। आगे जानिए इन ग्रहों के राशि परिवर्तन का आपकी लाइफ पर क्या असर होगा…

Asianet News Hindi | Updated : Jul 31 2021, 12:44 PM
12 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
112
Asianet Image

इस महीने में चंद्रमा मेष राशि का लग्न में, राहु वृषभ राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-बुध कर्क राशि का चौथे भाव में, मंगल-शुक्र सिंह राशि का पांचवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, शनि मकर राशि का दसवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में आप प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे। आपकी दक्षता लोगों को प्रभावित करेगी। आपका प्रदर्शन पहले से बेहतर रहेगा। नौकरी में कोई बड़ा पद भी इस समय मिल सकता है। लोग आपको सहयोग करेंगे। 12-13 अगस्त को बिजनेस को लेकर आपकी रणनीति कारगर साबित होगी। फिर भी कोई जोखिम भरा फैसला न लें। इस समय आप काम और परिवार के बीच बढ़िया संतुलन बनाने में कामयाब रहेंगे। 16-17 को समय ठीक नहीं है, किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। संतान से जुड़े कुछ मुद्दे जटिल हो जाएंगे जैसे- विवाह, नौकरी, व्यापार आदि। 22 अगस्त से बाद स्वास्थ्य में पहले से सुधार आएगा। महीने के अंत में मेहमानों के आने से थकान का अनुभव करेंगे। प्रियजनों से तनाव की स्थिति बन सकती है। इस समय चोट-मोच लगने के योग भी बन रहे हैं।

212
Asianet Image

इस महीने में राहु वृषभ राशि का लग्न में, सूर्य-बुध कर्क राशि का तीसरे भाव में, मंगल-शुक्र सिंह राशि का चौथे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, शनि मकर राशि का नौवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का दसवें भाव में, चंद्रमा मेष राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में आप त्योहारों में व्यस्त रहेंगे। इस समय आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। मानसिक रूप से सुकून महसूस करेंगे। लव लाइफ के लिए भी ये समय अच्छा रहेगा। 10 अगस्त के बाद कुछ अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। इस समय शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहें। व्यापार में धीमी गति से लाभ प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। 16 से 23 अगस्त तक का समय मिश्रित फल देने वाला रहेगा। इस समय प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें, नहीं तो परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। नौवें भाव का चंद्रमा भाग्य को बल देगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। 27 अगस्त के बाद अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। कोई आपको धोखा दे सकता है।

312
Asianet Image

इस महीने में सूर्य-बुध कर्क राशि का दूसरे भाव में, मंगल-शुक्र सिंह राशि का तीसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का छठे भाव में, शनि मकर राशि का आठवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का नौवें भाव में, चंद्रमा मेष राशि का ग्यारहवें भाव में, राहु वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत ठीक नहीं होगी। पेट संबंधित रोग परेशान करेंगे। धन हानि के योग भी इस समय बन रहे हैं। 6 अगस्त के बाद ससुराल से कोई प्रिय समाचार आ सकता है। पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा। मित्रों का साथ मिलेगा। दैनिक काम सरलता से पूरे हो जाएंगे। 12-13 को चौथा चंद्रमा आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा। सुख-सुविधाओं में कमी आएगी। कोई इच्छा अपूर्ण रह सकती है। 16 से 23 अगस्त के बीच आप जरूरतमंदों की मदद करेंगे। कुछ साहसी फैसलों के कारण आपको सफलता मिलेगी। इस दौरान अनुचित कार्य बिल्कुल न करें, नहीं तो समाज में अपयश मिलेगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। महीने के अंतिम सप्ताह में आप धार्मिक कार्यक्रमों में रूचि लेंगे। घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। वित्तिय मामलों में कोई जोखिम न लें तो बेहतर रहेगा।

 

412
Asianet Image

इस महीने में सूर्य-बुध कर्क राशि का लग्न में, मंगल-शुक्र सिंह राशि का दूसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, शनि मकर राशि का सातवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा मेष राशि का दसवें भाव में, राहु वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने का पहला सप्ताह कुछ ठीक नहीं कहा जा सकता है। किसी से अनावश्यक विवाद हो सकता है। सोचे हुए काम समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। आपका मन काम से ज्यादा आराम पर रहेगा। नौकरी में भी बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। 8 अगस्त के बाद का समय अनुकूल रहेगा। पुश्तैनी जायदाद के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। आय के नए स्त्रोत आपको मिल सकते हैं। उच्च शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। महीने के दूसरे सप्ताह में किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। 22-23 को आठवां चंद्रमा पारिवारिक मामलों को उलझा सकता है। अन्य लोगों से तालमेल बैठाने में आपको असुविधा महसूस होगी। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। 27 जुलाई के बाद आपको कुछ नई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए ये समय अपेक्षाकृत अच्छा रहेगा।

512
Asianet Image

इस महीने मंगल-शुक्र सिंह राशि का लग्न में, केतु वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, शनि मकर राशि का छठे भाव में, गुरु कुंभ राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा मेष राशि का नौवें भाव में, राहु वृष राशि का दसवें भाव में, सूर्य-बुध कर्क राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। जीवन शैली में बदलाव आएगा। नौकरी में बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। लॉटरी, जुआ, सट्टा आदि से लाभ के योग बन रहे हैं। मंगल की स्थिति के कारण क्रोध व अति उत्साह आप पर हावी हो सकता है। 8 अगस्त के बाद घर-परिवार में व्यस्त रहेंगे। अपने प्रयासों और परिणाम से आपको संतुष्टि मिलेगी। पढ़ाई व शोध जैसे कामों में समय व्यतीत होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आएगा। महीने के मध्य में आप बिना कारण किसी से उलझ सकते हैं। इस समय कोर्ट संबंधित मामलों में असफलता का मुंह देखना पड़ेगा। 18 अगस्त के बाद कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। महीने के अंतिम दिनों में प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। रुपयों की आवक बनी रहेगी। आठवां चंद्रमा होने से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

612
Asianet Image

इस महीने में केतु वृश्चिक राशि का तीसरे भाव में, शनि मकर राशि का पांचवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का छठे भाव में, चंद्रमा मेष राशि का आठवें भाव में, राहु वृषभ राशि का नौवें भाव में, सूर्य-बुध कर्क राशि का ग्यारहवें भाव में, मंगल-शुक्र सिंह राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में आय के स्त्रोतों में बढ़ोत्तरी होगी। बिजनेस को लेकर आपकी योजना सफल हो सकती है। पढ़ाई में  परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बेकार के तर्क-वितर्क में समय नष्ट ना करें। 8 से 15 अगस्त के बीच लक्ष्यों को हासिल कर पाना मुश्किल होगा। आपको एक बार पुनः अपने लक्ष्य को संशोधित करना पड़ेगा। इससे आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। इस सप्ताह आप भ्रमित रहेंगे 16 अगस्त के बाद कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पुरानी बीमारियों से निजात मिलेगी। आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अपनी योग्यता का पुरस्कार मिलेगा। 24 से 31 अगस्त के बीच सातवा चंद्रमा सुख-शांति लेकर आएगा। इसकी झलक आपके दांपत्य जीवन में साफ नजर आएगी। जन कल्याण के कामों में समय बीतेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी।

712
Asianet Image

इस महीने केतु वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, शनि मकर राशि का चौथे भाव में, गुरु कुंभ राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा मेष राशि का सातवें भाव में, राहु वृषभ राशि का आठवें भाव में, सूर्य बुध कर्क राशि का दसवें भाव में, मंगल-शुक्र सिंह राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में स्थिति विपरीत रहेगी। अधीनस्थ कर्मचारी मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। स्थिति आपके हाथ से निकल सकती है। शनि के प्रभाव से हेल्थ में गिरावट महसूस करेंगे। 8 से 15 अगस्त के बीच धनेश मंगल के स्थिति अच्छी होने के कारण आर्थिक मामलों में सुधार होगा। कार्य योजना में परिवर्तन का अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने से तनाव बढ़ सकता है। 13 अगस्त के बाद समय आपके पक्ष में होता नजर आएगा। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दे पाएंगे। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। 21 अगस्त के बाद चौथा चंद्रमा कष्टकारी रहेगा। इस समय बिजनेस में सोच समझकर कदम उठाएं। 24 अगस्त के बाद आमदनी के हिसाब से खर्च अधिक होगा। इस दौरान संतान पक्ष से किसी बात पर विरोध हो सकता है। घनिष्ठ मित्रों से मुलाकात होगी।

 

812
Asianet Image

इस महीने में केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, गुरु कुंभ राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा मेष राशि का छठे भाव में, राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में, सूर्य-बुध कर्क राशि का नौवें भाव में, मंगल-शुक्र सिंह राशि का दसवें भाव में रहेगा। 1 से 7 अगस्त के बीच आप प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए खूब मेहनत करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। 5 और 6 अगस्त को चंद्रमा के कारण वैराग्य भाव मन में उत्पन्न हो सकता है। आप थोड़ी थकावट महसूस करेंगे। 12 अगस्त के बाद बिजनेस में कोई नया अनुबंध हो सकता है। लोन से जुड़ी मुश्किल आसानी से सुलझा सकेंगे। कोर्ट-कचहरी से बड़ा मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं। अपनी काबिलियत के बल पर सफलता प्राप्त करेंगे। महीने के तीसरे सप्ताह में आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। विद्यार्थी जमकर मेहनत करेंगे और सफलता उनके कदम चूमेगी। रोजगार के अवसर सुलभ होंगे। आप हर फैसला दिल से करेंगे। 24 से 31 अगस्त के बीच किसी से बेवजह विवाद ना करें। संतान के करियर, पढ़ाई विवाह से संबंधित चिंता कम हो सकती है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

912
Asianet Image

इस महीने शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, गुरु कुंभ राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा मेष राशि का पांचवे भाव में, राहु वृषभ राशि का छठे भाव में, सूर्य बुध  कर्क राशि का आठवें भाव में, मंगल-शुक्र सिंह राशि का नौवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 अगस्त के बीच आप कुछ नया सीखेंगे। सातवां चंद्रमा होने से मन में शांति का भाव रहेगा। आराम के सुख साधनों में वृद्धि होगी। इस समय आप अपना घर या ऑफिस बदल सकते हैं। इस समय आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। महीने के दूसरे सप्ताह में आपके स्वभाव के कारण बनती हुई बात बिगड़ सकती है। आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। मेहनत खूब करेंगे, लेकिन उतना फल नहीं मिल पाएगा। 16-17 अगस्त को समय ठीक नहीं है। भाइयों के बीच विवाद हो सकता है। जीवनसाथी का गिरता हुआ स्वास्थ्य आपकी परेशानी का कारण बनेगा। विद्यार्थियों को इस समय अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। करियर को लेकर महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। मांगलिक कामों में पैसा खर्च होगा। महीने के अंतिम सप्ताह में आय में कमी होगी। यात्रा से जुड़े कार्यक्रमों में फेरबदल करना पड़ सकता है। इस समय आप आर्थिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे।

1012
Asianet Image

इस महीने शनि मकर राशि का लग्न में, चंद्रमा मेष राशि का चौथे भाव में, राहु वृषभ राशि का पांचवें भाव में, सूर्य-बुध कर्क राशि का सातवें भाव में, मंगल-शुक्र सिंह राशि का आठवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में आपको कुछ खास मामलों में निराशा का मुंह देखना पड़ सकता है। किसी घनिष्ठ मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। इस समय जोश में आकर कोई काम ना करें। पुराना निवेश फायदा पहुंचाएगा। कामकाज के दृष्टिकोण से समय अपेक्षाकृत ठीक है। 8 से 15 अगस्त के बीच भविष्य की योजना पर तेजी से काम होगा। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। लॉटरी, जुआ, सट्टा आदि चीजों में पैसा लगा सकते हैं। देश प्रेम का जज्बा जोर मारेगा। महीने के तीसरे सप्ताह में आप किसी ठगी का शिकार हो सकते हैं। शरीर में थकान व आलस्य रहेगा। काम में व्यस्तता के कारण परिवार के लिए समय नहीं निकल पाएंगे। रचनात्मक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। 24 से 31 अगस्त के बीच जमकर मेहनत करेंगे, उसका फायदा भी आपको मिलेगा। रोजगार से जुड़ा कोई अच्छा ऑफर आपको मिल सकता है। परिवार में तनावपूर्ण माहौल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा है।

1112
Asianet Image

इस महीने गुरु कुंभ राशि का लग्न में, चंद्रमा मेष राशि का तीसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का चौथे भाव में, सूर्य-बुध-कर्क राशि का छठे भाव में, मंगल-शुक्र सिंह राशि का सातवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरुआत पारिवारिक कलह से होगी। आपका मूड ऑफ रहेगा। कड़ी मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पाएगी। इस समय किसी से विवाद ना करें, नहीं तो मुश्किल और भी बढ़ सकती है। 8 से 15 अगस्त के बीच का समय उत्तम फलदायक है। इस समय आप शांति का अनुभव करेंगे। कुछ विशेष लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके काम आ सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। महीने के तीसरे सप्ताह में पुश्तैनी संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं, लेकिन बिजनेस में पैसा फंस सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कामकाज में लापरवाही ना करें। 24 से 31 अगस्त के बीच आपको सूझबूझ से काम लेना होगा ताकि नए अवसर हाथ से ना निकल सकें। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। धन प्राप्ति के लिए किए गए आपके प्रयोग सफल साबित होंगे।

 

1212
Asianet Image

इस महीने चंद्रमा मेष राशि का दूसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-बुध कर्क राशि का पांचवें भाव में, मंगल-शुक्र सिंह राशि का छठे भाव में, केतु वृश्चिक का नौवें भाव में, शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में दैनिक कार्य सामान्य गति से पूरे होंगे। इस समय पैसों की आवक बनी रहेगी, खर्च भी खूब करेंगे। परीक्षा परिणाम आशा के अनुरूप आने से विद्यार्थियों का मन प्रसन्न रहेगा। इस समय कोई पुराना रोग उभर सकता है। 8 से 15 अगस्त के बीच आप प्रसन्नचित्त रहते हुए काम करेंगे। लोगों से संबंध पहले से बेहतर होंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। भाइयों व पार्टनर से चली आ रही गलतफहमी दूर हो सकती है। आठवां चंद्रमा के कारण कोई नई परेशानी खड़ी हो सकती है। महीने के तीसरे सप्ताह में कोर्ट संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है। गलत संगत में आकर कोई अनुचित काम कर सकते हैं। 24 से 31 अगस्त के बीच आप मुश्किल काम भी आसानी से कर लेंगे। भागीदारी से लाभ होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद इस समय मिल सकता है।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories