- Home
- Astrology
- Horoscope
- Astrology: 29 नवंबर तक अस्त रहेगा मंगल, शुभ फलों में आएगी कमी, आपकी राशि पर इसका क्या असर होगा?
Astrology: 29 नवंबर तक अस्त रहेगा मंगल, शुभ फलों में आएगी कमी, आपकी राशि पर इसका क्या असर होगा?
उज्जैन. मंगल ग्रह (Mars) 17 अगस्त, मंगलवार को पश्चिम दिशा में अस्त हो चुका है। अब ये ग्रह 29 नवंबर को तुला (Libra) राशि में उदय होगा। जिन लोगों की कुंडली में मंगल अशुभ भाव में है, उनके लिए ये परिवर्तन अच्छा रहेगा, लेकिन जिनकी कुंडली में ये ग्रह शुभ फल दे रहा था, उनके लिए मंगल का अस्त होना अच्छा नहीं कहा जा सकता। मेष (Aries) और वृश्चिक (Scorpio) राशि का स्वामी मंगल कर्क राशि में नीच तथा मकर राशि में उच्च का फल देता है।
- FB
- TW
- Linkdin
)
विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और कठिन प्रयास करने होंगे। संतान संबंधी चिंता भी परेशान कर सकती है। परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं भाइयों से सहयोग मिलेगा।
काफी दिनों से चली आ रही पारिवारिक कलह समाप्त होगी। जमीन-जायदाद से उलझे मामलों का निपटारा होगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
मंगल के अस्त होने से आलस्य बढ़ सकता है। इसे अपने ऊपर हावी न होने दें। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। छोटे भाइयों से आपसी तालमेल बढ़ेगा।
हर काम और निर्णय सावधानी पूर्वक लें। पैसों का नुकसान होने के योग बन रहे हैं। इस अवधि में किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा।
आपकी राशि में मंगल के अस्त होने का ज्यादा नुकसान नहीं रहेगा। कोई बड़ा काम आप इस समय कर सकते हैं। रोजगार की दिशा में किया गया हर प्रयास सार्थक रहेगा। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।
मंगल का अस्त होना आपके लिए अच्छा ही रहेगा क्योंकि, उनसे संबंधित जो नुकसान होने वाला था उसमें कमी आएगी। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामले हल होंगे। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में आ रही रुकावटें दूर होंगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
इस राशि के लोगों को मंगल कहीं न कहीं लाभ प्रदान करेगा। पारिवारिक कलह की शांति होगी। बड़े भाइयों से भी सहयोग की उम्मीद रहेगी। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। नौकरी में भी पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी।
जो योजनाएं समय पर पूरी होनी चाहिए थी उनमें और समय लगेगा। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन अथवा टेंडर आदि के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल हो सकते हैं।
मंगल का अस्त होना आपके कामों में रूकावट डाल सकता है। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में भी उदासीनता रहेगी। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। गया धन वापस मिलने की उम्मीद बन रही है। मकान अथवा वाहन का क्रय कर सकते हैं। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे।
मंगल का प्रभाव आपके लिए मिलाजुला रहेगा। शादी विवाह से संबंधित बातें सफल होंगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। शासनसत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।
हेल्थ पहले से ठीक रहेगी। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। मित्रों तथा संबंधियों से कुछ अप्रिय समाचार मिल सकते हैं। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।