- Home
- Astrology
- Horoscope
- 12 साल बाद शनि की राशि कुंभ में आया गुरु, इन 3 राशियों पर रहेगी नजर, कैसा होगा आप पर असर?
12 साल बाद शनि की राशि कुंभ में आया गुरु, इन 3 राशियों पर रहेगी नजर, कैसा होगा आप पर असर?
उज्जैन. 5 अप्रैल की रात से गुरु ग्रह राशि बदलकर मकर से कुंभ में प्रवेश कर चुका है। इसी के साथ मकर राशि में बनी गुरु-शनि की युति भी समाप्त हो जाएगी। वहीं कुंभ शनि के स्वामित्व वाली है, लेकिन ये दोनों ग्रह सम होते हैं यानी इनमें शत्रु भाव नहीं होता। ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार गुरु लगभग 13 महीने में राशि बदलता है। इसके पहले सन 2009-10 में गुरु कुंभ राशि में था। कुंभ राशि में स्थित गुरु की मिथुन, सिंह एवं तुला पर पूर्ण दृष्टि रहेगी। जानिए किस राशि पर कैसा होगा गुरु के राशि परिवर्तन का असर…
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
मेष
एकादश गुरु फायदा पहुंचाने वाला रहेगा। कोई बड़ी सफलता इस दौरान आपको मिल सकती है। परेशानियां कम होंगी। धन लाभ के साथ-साथ मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।
वृष
दसवां गुरु बिजनेस के लिए फायदेमंद साबित होगा। परिवार में खुशियां का माहौल रहेगा। नया वाहन खरीदने के योग बनेंगे। पुराना कर्ज चुकता हो जाएगा।
मिथुन
नौवें गुरु के कारण हेल्थ से जुड़ी परेशानियां कुछ हो सकती हैं। अटका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च अधिक हो सकता है।
कर्क
आठवें गुरु के कारण खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन ये स्थिति व्यापार के लिए उत्तम है। कोई नया निवेश इस समय न करें। निर्माण कार्य में नुकसान हो सकता है।
सिंह
सातवां गुरु नौकरी में पदोन्नति के योग बनाएगा, साथ ही बिजनेस में भी सफलता मिलेगी। पुराने विवाद इस समय सुलझ सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें।
कन्या
छठे गुरु के कारण आपके व्यवहार में कठोरता आ सकती है। लेकिन आपको इस पर नियंत्रण रखना होगा। तभी आप परेशानियों से बच सकते हैं।
तुला
पांचवां गुरु जीवन में नई उम्मीद लेकर आएगा। योजना के अनुसार आपका हर काम होता जाएगा। ऑफिस में सभी लोग आपके काम की तारीफ करेंगे।
वृश्चिक
चौथा गुरु धन हानि के संकेत दे रहा है। इस समय कोई भी निवेश न करें और न ही किसी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करें।
धनु
तीसरा गुरु आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। शुरुआत में कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन भविष्य में सफलता मिलेगी। कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
मकर
दूसरे गुरु आपको अनुकूल फल प्रदान करेगा। पैसों से जुड़े पुराने मामले सुलझ सकते हैं और विवाह में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं।
कुंभ
प्रथम गुरु धीरे-धीरे पुरानी परेशानियां दूर करते जाएगा, जिससे आप लाभ की स्थिति में पहुंच जाएंगे। सरकारी की ओर से फायदा मिल सकता है।
मीन
बारहवां गुरु इस राशि के लिए ठीक नहीं है, लेकिन जिन लोगों का जन्म दिन में हुआ है उन्हें धन लाभ हो सकता है और अटके काम बन सकते हैं।