MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Jharkhand
  • इस खिलाड़ी ने यह सोचकर प्राइवेट जॉब छोड़ी कि जिंदगी मे कुछ बड़ा करेंगे, लेकिन हुआ ऐसा कि 'खेल' बिगड़ गया

इस खिलाड़ी ने यह सोचकर प्राइवेट जॉब छोड़ी कि जिंदगी मे कुछ बड़ा करेंगे, लेकिन हुआ ऐसा कि 'खेल' बिगड़ गया

सरायकेला, झारखंड. देश में क्रिकेट को छोड़ दिया जाए, तो दूसरे अन्य खेलों की स्थिति कुछ खास नहीं है। इससे जुड़े खिलाड़ियों को अपनी जिंदगी चलाने काफी जद्दोजहद करनी पड़ी रही है। खेल की प्रैक्टिस के बीच घर के कामों में हाथ बंटाना पड़ रहा है। खासकर, ऐसे काम..जो सरकारी सुविधाओं का अभाव दिखाते हैं। जैसे पानी भरना, रोजगार के अभाव में दुकान चलाना। यह हैं नेशनल तीरंदाज अनिल लोहार। ये नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट हैं। इनके घर में पानी का कोई इंतजाम नहीं है। लिहाजा ये एक स्कूल के हैंडपंप से पानी भरकर लाते हैं। चूंकि इस समय स्कूल बंद है, इसलिए इन्हें स्कूल की दीवार फांदकर सीढ़ियों के सहारे आना-जाना पड़ रहा है। जानिए एक खिलाड़ी की व्यथा..

Asianet News Hindi | Published : Jun 09 2020, 01:58 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

अनिल लोहार सरायकेला के गम्हरिया प्रखंड के पिण्ड्राबेड़ा गांव में रहते हैं। उनके घर में पानी की सुविधा नहीं है। वे गांव के प्राइमरी स्कूल में लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाते हैं। लेकिन इस समय स्कूल बंद है, लिहाजा उन्हें सीढ़ियों के सहारे दीवार फांदकर आना-जाना पड़ रहा है।

26
Asianet Image

अनिल लोहार ने बताया कि दीवार फांदते समय गिरने का डर बना रहता था। इसलिए उन्होंने घर में कुआं खोदने की ठानी। अब वे और उनकी पत्नी रोज 4 घंटे कुआं खोद रहे हैं। करीब 20 फीट गहरा कुआं हो चुका है। लेकिन अभी पानी नहीं निकला है।

36
Asianet Image

बता दें कि नेशनल तीरंदाज अनिल लोहार लॉकडाउन के चलते दाने-दाने को मोहताज हो गए। तीरंदाजी एकेडमी सरायकेला के मुख्य कोच बीएस राव ने बताया कि हालांकि अब स्टाईपेंड के 75 हजार जारी करने के लिए सरकार की अनुमति मिल गई है। (घर में कुआं खोदते अनिल लोहार)

46
Asianet Image

अनिल ने बताया कि पहले वे प्राइवेट जॉब करते थे। उन्हें लगा कि पूरा फोकस खेल पर देना चाहिए, तो जॉब छोड़ दी। लेकिन लॉकडाउन में आर्थिक स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मुर्गे बेचकर घर चलाना पड़ रहा है। 
उनकी पत्नी चांदमनी कहती हैं कि घर किसी तरह चल रहा है। कभी-कभार वे अपने मायके से मदद ले लेती हैं।

56
Asianet Image

बता दें कि अनिल लोहार ने पिछले साल मार्च में ओडिशा में हुई नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में इंडियन राउंड के टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। अनिल ने सरायकेला के रतनपुरा स्थित तीरंदाजी एकेडमी में अपने खेल की शुरुआत की थी।

66
Asianet Image

अनिल ने घर पर ही मुर्गे की दुकान खोल ली है। इससे कुछ आमदनी हो जाती है। अनिल कहते हैं कि उनका पहला प्यार तो तीरंदाजी ही है। इसलिए उसकी प्रैक्टिस भी करते रहते हैं। (स्कूल से पानी भरने दीवार लांघकर जाते अनिल)

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories