- Home
- States
- Jharkhand
- गैंगस्टर ने जेल को बना रखा है अड्डा, पत्नी रंगदारी के पैसे ब्याज पर चलाती है, पुलिस को भी मैनेज करती है
गैंगस्टर ने जेल को बना रखा है अड्डा, पत्नी रंगदारी के पैसे ब्याज पर चलाती है, पुलिस को भी मैनेज करती है
जमशेदपुर, झारखंड. जेल में बैठकर व्यापारियों से रंगदारी मांगने वाला कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा(gangster Sujit Sinha) पुलिस की नाकामी का जीता-जागता सबूत है। यह घाघीडीह सेंट्रल जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है। उसे राजधानी के व्यापारियों को धमकाकर रंगदारी(extortion) मांगने का खुलासा होने पर पुलिस ने रिमांड पर लिया है। उसे अभी रांची लाया गया है। बता दें कि गैंगस्टर ने रंगदारी देने से मना करने पर कोयला व्यापारियों और अधिकारियों को मरवा देने की योजना बनाई थी। गैंगस्टर पुलिस के सवालों का सीधे मुंह जवाब नहीं देता। उसने पूछताछ में साफ कह दिया कि वो इन व्यापारियों के नाम एसएसपी के सामने ही बताएगा। बताते हैं कि गैंगस्टर जेल में रहकर हर महीने 2 करोड़ रुपए की रंगदारी वसूलता था। इन पैसों को उनकी पत्नी ब्याज पर चलाती है।
| Published : Sep 14 2020, 11:04 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
सुजीत सिन्हा की पत्नी का नाम रिया उर्फ सोनिया है। बताते हैं कि यह रंगदारी के पैसे 8 से 10 प्रतिशत के ब्याज पर देती है। जो पैसे नहीं चुका पाता, उसकी प्रॉपर्टी यह जब्त कर ली जाती है। इसे लेडी डॉन (Lady don) के नाम से पुकारा जाता है। यह पुलिस को मैनेज भी करती है।
उल्लेखनीय है कि रांची के एक बिल्डर और मीडिया हाउस के मालिक अभय सिंह(अब निधन) से गैंगस्टर ने 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। इसके बाद उनके दफ्तर पर फायरिंग कराई थी। इस मामले में पुलिस ने 17 अगस्त को उसके गैंग के 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के जेल में बैठकर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था।
गैंगस्टर ने 6 अगस्त को अभय सिंह को व्हॉटसऐप कॉल कराया था। कॉल करने वाले ने खुद का नाम मयंक सिंह बताया था। उसने कहा कि वो सुजीत सिन्हा गैंग का सदस्य है। इस मामले की शिकायत बरियातू थाने में दर्ज कराई गई थी।
सुजीत को रिमांड पर रांची के कोतवाली थाने में रखा गया है। सूत्रों के अनुसार उसे यहां वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। थाने के अंदर कोई न आए, इसलिए दरवाजे पर कंटेरमेंट जोन का पर्चा लटका दिया गया है। उसे अच्छा खाना-पीना दिया जा रहा है।
गैंगस्टर बिटकॉइन के जरिये रंगदारी मांगता था। हालांकि पुलिस यह मान रही है कि सुजीत पुलिस को गुमराह कर रहा है। क्योंकि बिटकॉइन से पैसा लेना आसान नहीं है।