MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • States
  • Jharkhand
  • फ्लाइट से चलता था करोड़पति चोर, शातिर इतना कि IAS-IPS से लेकर आईबी अफसर तक के घर में कर चुका है चोरी

फ्लाइट से चलता था करोड़पति चोर, शातिर इतना कि IAS-IPS से लेकर आईबी अफसर तक के घर में कर चुका है चोरी

रांची. झारखंड पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। रांची का कुख्यात चोर सिकंदर गिद्दी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे राजधानी के एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया। बता दें कि वह पिछले 8 महीनों से फरार चल रहा था। वह शातिर था कि एक ही दिन 11 घरों में चोरियां कर चुका है।  (यह तस्वीर 19 सितंबर, 2019 की है)
 

Asianet News Hindi | Updated : Jun 23 2020, 09:10 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
14
Asianet Image

दरअसल, रांची पुलिस को सोमवार के दिन सूचना मिली थी कि सिकंदर मुंबई से इंडिगो की सुबह 8:50 की फ्लाइट से आ रहा है। फ्लाइट के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड करते ही उसके भाई मुन्न अली उर्फ प्रिंस अली के साथ गिरफ्तार कर लिया। सिंकदर 19 सितंबर के दिन 11 घरों में चोरियों को अंजाम देने के बाद चर्चा में आ गया था। 
 

24
Asianet Image


पुलिस के मुताबिक, सिंकदर इतना शातिर है कि उसने चोरी करने के लिए पुलिस अफसरों के घर तक को नहीं छोड़ा। वह अरगोड़ा में आईएएस, आईपीएस से लेकर आईबी अफसर तक के घर में चोरी कर चुका है। जहां वह नकदी, जेवरात के अलावा डेढ़ सौ कारतूस चुराकर ले गया था।
 

34
Asianet Image

सिकंदर चोर इतना टिपटॉप रहता था कि कोई उसको चोर नहीं समझता था। वह एक पल्सर बाइक से चलता था और कपड़े-जूते भी महंगे पहना था। अपने साथ वह लोगों को डराने के लिए पॉकेट में चाकू लेकर चलता था। ताकि चोरी करने के बाद अगर पकड़ा जाए तो वह डरा-धमकाकर भाग जाए।

44
Asianet Image


पुलिस ने बताया कि वह चीरी करने में उसकी नजर पहले गहनों पर होती थी। घर में रखे सामान को छूता तक नहीं था, अगर उसको जेवरात नहीं मितले तो फिर नकदी पर हाथ साफ करता था।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories