- Home
- States
- Jharkhand
- कांग्रेस विधायक ने सरकारी हॉस्पिटल में कराई डिलिवरी, बेटे को दिया जन्म, लेकिन अब पति नहीं लड़ पाएंगे चुनाव
कांग्रेस विधायक ने सरकारी हॉस्पिटल में कराई डिलिवरी, बेटे को दिया जन्म, लेकिन अब पति नहीं लड़ पाएंगे चुनाव
रांची. झारखंड के रामगढ़ जिले की विधायक ममता देवी की इन दिनों राज्यभर में काफी तरीफ हो रही है। जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें सारी सरकारी सुविधाएं मिली हुई हैं, फिर भी उन्होंने अपने प्रसव के लिए सरकारी अस्पताल को चुना। बता दें कि झारखंड की कांग्रेस विधायक ने प्रसव के लिए प्राइवेट अस्पताल ना जाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती हुईं और बेटे को जन्म दिया। कांग्रेस विधायक ममता देवी ने शनिवार को रामगढ़ सदर अस्पताल में पुत्र को जन्म दिया। डॉ सविता वर्मा के देखरेख में विधायक की नॉर्मल डिलिवरी हुई। जिसके बाद उनके समर्थकों ने अस्पताल में लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। बता दें कि ममता देवी कांग्रेस की विधायक हैं। लेकिन अब उनके पति निकाय चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। आइए जानते हैं क्या कारण हैं कि चुनाव से दूर रहेंगे विधायक के पति।
| Published : Aug 14 2022, 02:59 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
विधायक के इस कदम से लोगों का सरकारी अस्पताल पर भरोसा बढ़ा
विधायक का प्रसव सदर अस्पताल में होने के बाद सरकारी अस्पताल की चिकित्सकीय व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बढ़ा है। सदर अस्पताल के डॉक्टर भी इससे खुश हैं। जानकारी मिलने के बाद सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत सभी विधायक, मंत्री और नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनके इस कदम को सराहनीय बता उनकी तारीफ कर रहे हैं।
सिविल सर्जन ने कहा कि सदर अस्पताल में नई बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें जल्द ही आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने विधायक ममता देवी को पुत्र रत्न प्राप्त होने पर बधाई दी और कहा कि पूरे सदर अस्पताल में खुशी का माहौल है। मालूम हो कि विधायक ममता देवी को पहले से दो बेटियां हैं।
रामगढ़ के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने कहा कि सदर अस्पताल में प्रसव के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं। विधायक का सदर अस्पताल में प्रसव हम लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि है। विधायक का सरकारी अस्पताल पर भरोसा इस बात के संकेत हैं कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार सुधार हो रहा है।
मिलने पहुंची विधायक अंबा प्रसाद
जानकारी मिलने पर हजारीबाग के बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने सदर अस्पताल जाकर रामगढ विधायक ममता देवी का हालचाल जाना। उन्हें बधाई दी और उनके सरकारी अस्पताल में प्रसव करवाने के इस कदम की तारीफ की। विधायक से मिलने की तस्वीर अंबा प्रसाद ने अपने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की है।
अब निकाय चुनाव नहीं लड़ पाएंगे पति
विधायक ममता देवी के पति के निकाय चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन अब निकाय चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। पंचायती राज अधिनियम में दो से अधिक बच्चे होने की स्थिति में चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। हालांकि उनके विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ने में कोई दिक्कत नहीं है।
इसे भी पढ़ें- झारखंड में 15 अगस्त को लेकर कड़ी सुरक्षा: होटलों में ठहरे लोगों की जांच, रांची मे भारी वाहनों की एंट्री पर रोक