MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Jharkhand
  • लॉकडाउन का असर, लेडी एथलीट इन दिनों सिर पर टोकरी रखकर पुकारती है-टमाटर ले लो टमाटर..

लॉकडाउन का असर, लेडी एथलीट इन दिनों सिर पर टोकरी रखकर पुकारती है-टमाटर ले लो टमाटर..

रांची, झारखंड. झारखंड में खिलाड़ियों के बुरे हाल हैं। उन्हें घर-परिवार चलाने सब्जियों की दुकानें लगानी पड़ी रहीं। वहीं, घर-परिवार की दिक्कतों में ही पूरा दिन उलझे रहना पड़ रहा है। यह हैं गीता। ये  पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप आदि में मेडल जीतकर झारखंड का मान बढ़ा चुकी हैं। लेकिन इन दिनों ये आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं। इन्हें इन दिनों सब्जियां बेचकर अपने परिवार के कामकाज में हाथ बंटाना पड़ रहा है। बेस्ट बोकारो की गीता पैदल चाल और क्रॉस कंट्री में कई मेडल जीत चुकी हैं। गीता के पिता इंद्रदेव प्रजापति और मां बुधनी बताती हैं कि उनका पूरा परिवार फुटपाथ पर सब्जियां बेचता है, ताकि घर का खर्चा चल सके। गीता ने नेशनलिस्ट जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कई मेडल जीते। वे 2012 में टाटा स्टील वेस्ट बोकारो एथलेटिक्स ट्रेनिंग सेंटर से जुड़ी थीं। उन्हें राजीव रंजन सिंह ने ट्रेंड किया है। गीता ने 3, 5, 10 और 20 किलोमीटर में नेशनलिस्ट जोन ईस्ट प्रतियोगिता में भी झारखंड का नाम रोशन किया। गीता का चयन झारखंड टीम में हुआ था, लेकिन पारिवारिक समस्या के कारण वे इसमें शामिल नहीं हो सकीं। आगे भी जानिए गीता की कहानी..

Asianet News Hindi | Published : Jun 13 2020, 10:00 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

आर्थिक परेशानियों से जूझने के बावजूद गीता अपने खेल पर बराबर ध्यान दे रही हैं। वे नियमित अभ्यास करती हैं। गीता अपने परिवार में सबसे छोटी हैं। उनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। गीता ने 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री में भी कई मेडल जीते हैं। गीता पुलिस में जाकर समाज की सेवा करना चाहती हैं। आगे पढ़िए गीता की ही कहानी..
 

28
Asianet Image

गीता को मदद का इंतजार है, ताकि वे अपने खेल पर पूरा ध्यान दे सकें। वे जोश से कहती हैं कि लॉकडाउन में काम-धंधों पर बुरा असर पड़ा है। इसलिए उन्हें अपने परिवार के कामकाज में हाथ बंटाना पड़ रहा है। आगे पढ़िए नेशनल तीरंदाज सोनी खातून की कहानी..

38
Asianet Image

 यह हैं झारखंड की पहचान नेशनल तीरंदाज सोनी खातून। इनके घर में कई पदक रखे हुए हैं, लेकिन अब ये सड़क पर सब्जी की दुकान चलाते देखी जा सकती हैं। 23 साल की सोनी झारिया ब्लॉक के जियलगोरा गांव में रहती हैं। इनके पिता घरों में रंगाई-पुताई का काम करते हैं। लेकिन इन दिनों काम बंद है। लिहाजा, बेटी को रोजी-रोटी की जुगाड़ करने दुकान चलानी पड़ रही है। बता दें कि सोनी ने 2011 में पुणे में आयोजित 56वीं राष्ट्रीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। सोनी ने खेलमंत्री से लेकर कई अफसरों से मदद मांगी। लेकिन जब कहीं से कोई उम्मीद नहीं दिखी, तो खेल को किनारे रख..सड़क किनारे सब्जी की दुकान लगा ली। आगे पढ़ें नेशनल तीरंदाज अनिल लोहार की कहानी...

48
Asianet Image

यह हैं नेशनल तीरंदाज अनिल लोहार। ये सरायकेला के गम्हरिया प्रखंड के पिण्ड्राबेड़ा गांव में रहते हैं। उनके घर में पानी की सुविधा नहीं है। वे गांव के प्राइमरी स्कूल में लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाते हैं। लेकिन इस समय स्कूल बंद है, लिहाजा उन्हें सीढ़ियों के सहारे दीवार फांदकर आना-जाना पड़ रहा है। आगे पढ़िए अनिल के बारे में में ही..

58
Asianet Image

बता दें कि नेशनल तीरंदाज अनिल लोहार लॉकडाउन के चलते दाने-दाने को मोहताज हो गए। तीरंदाजी एकेडमी सरायकेला के मुख्य कोच बीएस राव ने बताया कि हालांकि अब स्टाईपेंड के 75 हजार जारी करने के लिए सरकार की अनुमति मिल गई है। (घर में कुआं खोदते अनिल लोहार)

68
Asianet Image

अनिल लोहार ने बताया कि दीवार फांदते समय गिरने का डर बना रहता था। इसलिए उन्होंने घर में कुआं खोदने की ठानी। अब वे और उनकी पत्नी रोज 4 घंटे कुआं खोद रहे हैं। करीब 20 फीट गहरा कुआं हो चुका है। लेकिन अभी पानी नहीं निकला है। आगे पढ़िए अनिल के बारे में में ही..
 

78
Asianet Image

अनिल ने बताया कि पहले वे प्राइवेट जॉब करते थे। उन्हें लगा कि पूरा फोकस खेल पर देना चाहिए, तो जॉब छोड़ दी। लेकिन लॉकडाउन में आर्थिक स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मुर्गे बेचकर घर चलाना पड़ रहा है। आगे पढ़िए अनिल के बारे में में ही..

88
Asianet Image

उनकी पत्नी चांदमनी कहती हैं कि घर किसी तरह चल रहा है। कभी-कभार वे अपने मायके से मदद ले लेती हैं। बता दें कि अनिल लोहार ने पिछले साल मार्च में ओडिशा में हुई नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में इंडियन राउंड के टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। अनिल ने सरायकेला के रतनपुरा स्थित तीरंदाजी एकेडमी में अपने खेल की शुरुआत की थी।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories